नक्सल प्रभावित जिलों मे 1814 किमी सड़क व 72 पुलों का निर्माण कार्य पूरा
राज्य ब्यूरो, पटना। बिहार के नक्सल प्रभावित क्षेत्रों में सड़क कनेक्टिविटी परियोजना की समीक्षा को ले गुरुवार को बैठक का आयोजन किया गया। केंद्र सरकार द्वारा आयोजित इस बैठक में पथ निर्माण विभाग के सचिव पंकज कुमार पाल वीडियो कान्फ्रेसिंग के माध्यम से शामिल हुए।
इस दौरान पाल ने जानकारी दी कि इस योजना के तहत औरंगाबाद, गया, रोहतास, नवादा मुजफ्फरपुर, जमुई, बांका एवं लखीसराय जिले में लगभग 1814 किलोमीटर लंबाई में सड़क का निर्माण कार्य पूर्ण कर लिया गया है।
इसके साथ ही विभाग ने 72 पुलों का निर्माण कार्य भी पूरा कर लिया है। सड़कें बेहतर स्थिति में है। सड़कों का लगातार अनुश्रवण किया जा रहा है।
पथ निर्माण विभाग के सचिव ने कहा कि परियोजना के तहत शेष कार्यों को तीव्र गति से पूरा किया जा रहा है। चार सड़क जिनकी लंबाई करीब 24 किलोमीटर है और तीन पुलों का निर्माण किया जाना शेष है।
शेष कार्यों को इसी वर्ष मार्च तक पूर्ण कर लिया जाएगा।यह परियोजना बिहार में नक्सल प्रभावित क्षेत्रों में विकास कार्यों के लिए महत्वपूर्ण है।
यह भी पढ़ें- नेपाल चुनाव के चलते तीन दिनों तक सील रहेगी भारतीय सीमा, सुरक्षा पर बनी सहमति
यह भी पढ़ें- मुजफ्फरपुर होकर चलेगी अमृत भारत एक्सप्रेस, अलीपुरद्वार से पनवेल तक का सफर अब आसान
यह भी पढ़ें- मुजफ्फरपुर बेला औद्योगिक क्षेत्र का होगा कायाकल्प, जलाशय पर बनेगा जॉगिंग ट्रैक और पार्क |