search

पहली बार नौकरी पाने वालों को 2 बार में मिलेंगे 15 हजार, PM-VBRY योजना के तहत उद्योगों को भी मिलेगा लाभ

cy520520 1 hour(s) ago views 323
  

गाजियाबाद में PM-VBRY योजना लागू। फोटो: सांकेतिक



जागरण संवाददाता, गाजियाबाद। केंद्र सरकार की महत्वाकांक्षी प्रधानमंत्री विकसित भारत रोजगार योजना (PM-VBRY) के लागू होने से गाजियाबाद समेत प्रदेश में रोजगार सृजन में गति आएगी। योजना के तहत पहली बार काम करने वाले युवाओं को प्रोत्साहन और उद्योगों को अतिरिक्त रोजगार देने पर आर्थिक सहयोग मिलेगा।

EPFO से जुड़े वह कर्मचारी इस योजना में शामिल होंगे, जो पहली बार औपचारिक रोजगार में आएंगे। पात्र कर्मचारियों को 15 हजार रुपये तक का प्रोत्साहन दो किश्तों में दिया जाएगा। पहली किश्त के रूप में 7500 रुपये छह माह में और दूसरी किश्त के 7500 रुपये सेवा की 12 माह की अवधि पूरी होने पर कुल 15 हजार रुपये प्रोत्साहन के रूप में दिए जाएंगे।

वहीं, उद्योगों को नए रोजगार सृजन पर प्रति अतिरिक्त कर्मचारी अधिकतम तीन हजार रुपये प्रति माह का आर्थिक सहयोग मिलेगा। यह योजना 31 जुलाई 2027 तक लागू रहेगी।

कर्मचारी भविष्य निधि संगठन (EPFO) के जिला नोडल अधिकारी सुशील कुमार ठाकुर ने बताया कि नियोक्ता यानी रोजगार प्रदान करने वाली इकाई को प्रतिमाह कर्मचारी के वेतन के हिसाब से दो वर्ष तक के लिए दिया जाएगा, जबकि निर्माण क्षेत्र के लिए यह प्रोत्साहन तीसरे और चौथे वर्ष के लिए भी लागू रहेगी।

उन्होंने कहा कि गाजियाबाद में बड़ी संख्या में एमएसएमई व बड़े उद्योग हैं। योजना के लागू होने से यहां नए रोजगार के अवसर बढ़ेंगे और युवाओं को स्थायी रोजगार मिलेगा।  
नियोक्ता को कर्मचारी के वेतन के अनुसार निर्धारित

  • 10 हजार रुपये तक वेतन पर : एक हजार रुपये
  • 10 से 20 हजार रुपये तक : दो हजार रुपये
  • 20 हजार से एक लाख रुपये तक : तीन हजार रुपये


यह भी पढ़ें- अब गाड़ी की कीमत के हिसाब से टैक्स वसूलेगा RTO, पुराने वाहनों पर मिलेगी 8% की छूट; नया टैक्स सिस्टम लागू
like (0)
cy520520Forum Veteran

Post a reply

loginto write comments
cy520520

He hasn't introduced himself yet.

510K

Threads

0

Posts

1610K

Credits

Forum Veteran

Credits
160442