BPSC ASO Mains Admit Card 2026: इस दिन होगी परीक्षा।
एजुकेशन डेस्क, नई दिल्ली। बिहार लोक सेवा आयोग (BPSC) ने असिस्टेंट सेक्शन ऑफिसर (ASO) मुख्य परीक्षा में शामिल होने के लिए एडमिट कार्ड जारी कर दिए हैं। जो उम्मीदवार प्रारंभिक परीक्षा में सफल हुए थे और मुख्य परीक्षा में शामिल होने के लिए एडमिट कार्ड का इंतजार कर रहे थे। अब वे बीपीएससी की ऑफिशियल वेबसाइट पर जाकर (BPSC ASO Mains Admit Card) का एडमिट कार्ड डाउनलोड कर सकते हैं। एडमिट कार्ड डाउनलोड करने के लिए उम्मीदवारों को लॉगिन क्रेडेंशियल का उपयोग करना होगा। |