अनिल अंबानी की RHFL की दिवालिया प्रक्रिया में आया नया मोड़, खरीदने के लिए 28 में से 12 प्लान हुए जमा
नई दिल्ली। कभी भारत के सबसे बड़े अरबपति रहे अनिल अंबानी की एक समय तूती बोलती थी। उनकी कंपनियों के शेयर तूफानी रफ्तार से भागा करते थे। लेकिन आज कहानी बदल चुकी है। उनकी कई कंपनियां बंद हो चुकी है। कई कंपनियां दिवालिया प्रक्रिया से गुजर रही हैं। उन्हीं कंपनियों में से एक रिलायंस होम फाइनेंस लिमिटेड (Reliance Home Finance Limited) भी है। यह दिवालिया प्रकिया से गुजर रही है।
इसे लेकर एक खबर है। खबर एक्सचेंज फाइलिंग में दी गई जानकारी से आई। दरअसल, अनिल अंबानी की इस कंपनी को बचाने के लिए 28 लोगों ने इटरेस्ट दिखाया था, जिसमें 12 लोगों ने प्लान सबमिट कर दिया।
कंपनी ने इसकी जानकारी एक्सचेंज फाइलिंग में दी। मतलब कुल 28 लोगों/कंपनियों ने शुरुआत में इच्छा जताई थी, लेकिन अंत में सिर्फ 12 ने पूरा प्लान जमा किया।
इनसॉल्वेंसी प्रोसेस से गुजर रही है कंपनी
Resolution Professional इसकी दिवालिया प्रक्रिया को संभाल रहे हैं। इस कंपनी को बचाने के लिए नए खरीदार/निवेशक खोजे जा रहे हैं।
आसान शब्दों में कहें तो इस समय अनिल अंबानी की Reliance Home Finance Limited कारपोरेट इनसॉल्वेंसी रेजोल्यूशन प्रोसेस (CIRP) में है। यानी कंपनी पर बहुत कर्ज है, वो चुकता नहीं कर पा रही है, इसलिए कोर्ट ने इसका इनसॉल्वेंसी प्रोसेस शुरू किया गया है।
कमेटी ऑफ क्रेडिटर्स की हुई मीटिंग
रिलायंस होम फाइनेंस लिमिटेड ने अपने चल रहे कॉर्पोरेट इन्सॉल्वेंसी रिज़ॉल्यूशन प्रोसेस (CIRP) के हिस्से के तौर पर 18 फरवरी, 2026 को अपनी 6वीं कमेटी ऑफ क्रेडिटर्स (CoC) मीटिंग की। यह मीटिंग रिजॉल्यूशन प्रोफेशनल उमेश बलराम सोनकर की देखरेख में वीडियो कॉन्फ्रेंसिंग के जरिए हुई।
कौन है RHFL का रिजॉल्यूशन प्रोफेशनल
रिलायंस होम फाइनेंस लिमिटेड के लिए कॉर्पोरेट इन्सॉल्वेंसी रिजॉल्यूशन प्रोसेस 20 सितंबर, 2025 की पहले की जानकारी के बाद शुरू किया गया था।
कंपनी तब से CIRP के तहत काम कर रही है, जिसमें रिजॉल्यूशन प्रोफेशनल कार्यवाही की देखरेख कर रहे हैं और कमिटी ऑफ क्रेडिटर्स के साथ कोऑर्डिनेट कर रहे हैं।
उमेश बलराम सोनकर रिलायंस होम फाइनेंस लिमिटेड की CIRP कार्रवाई के लिए रिजॉल्यूशन प्रोफेशनल के तौर पर काम कर रहे हैं।
Source- BSE
यह भी पढ़ें- \“बिना इजाजत देश नहीं छोड़ूंगा\“, ₹40000 करोड़ केस में अनिल अंबानी का बड़ा हलफनामा; क्या है पूरा मामला?
“शेयर से जुड़े अपने सवाल आप हमें business@jagrannewmedia.com पर भेज सकते हैं।“
(डिस्क्लेमर: यहां किसी कंपनी या फिर शेयर को लेकर दी गई जानकारी निवेश की सलाह नहीं। जागरण बिजनेस निवेश की सलाह नहीं दे रहा है। स्टॉक मार्केट में निवेश बाजार जोखिमों के अधीन है, इसलिए निवेश करने से पहले किसी सर्टिफाइड इन्वेस्टमेंट एडवाइजर से परामर्श जरूर करें।) |