search

देवर‍िया के सलेमपुर CHC पर ड्यूटी में लापरवाही पर कार्रवाई, चार डॉक्‍टरों का कटा वेतन

Chikheang 1 hour(s) ago views 668
  



संवाद सूत्र, सलेमपुर। सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र सलेमपुर में शुक्रवार को ड्यूटी में लापरवाही का मामला सामने आया। ओपीडी में तैनात चिकित्सक निर्धारित समय से लगभग 40 मिनट पहले ही चैंबर छोड़कर चले गए। उस समय अस्पताल में केवल एक दंत चिकित्सक मौजूद थे। जिससे मरीजों को परेशानी उठानी पड़ी। वहीं एक्स-रे कक्ष भी बंद रहा।

मरीज हेमंत कुमार, शारदा देवी, शैलेश मौर्य और सूर्यप्रकाश ने बताया कि वे काफी देर से चिकित्सक के इंतजार में बैठे रहे, लेकिन डाक्टरों के समय से पहले चले जाने के कारण उन्हें बिना उपचार लौटना पड़ा। इससे दूरदराज से आए मरीजों में नाराजगी देखी गई।

मामले की जानकारी जिला प्रशासन तक पहुंचने पर मुख्य चिकित्साधिकारी देवरिया, अनिल कुमार गुप्ता ने सीएचसी अधीक्षक डॉ. अतुल कुमार को फोन कर फटकार लगाई। उन्होंने समय से पहले चैंबर छोड़ने वाले चिकित्सकों के विरुद्ध नोटिस जारी करने और आवश्यक कार्रवाई सुनिश्चित करने के निर्देश दिए। साथ ही चेतावनी दी कि भविष्य में इस प्रकार की शिकायत मिलने पर संबंधितों के खिलाफ सख्त विभागीय कार्रवाई की जाएगी। सीएमओ की सख्ती के बाद अस्पताल प्रशासन में हड़कंप मच गया।  


अधीक्षक डॉ. अतुल कुमार ने बताया कि डॉ. सुमन गुप्ता और डॉ. संगीता पांडेय के समय से पूर्व चैंबर छोड़ने पर एक दिन का वेतन काटा गया है। वहीं डॉ. पुष्पेंद्र तिवारी और नरेंद्र मोहन के अनुपस्थित पाए जाने पर उनका भी एक दिन का वेतन रोका गया है। सभी संबंधित चिकित्सकों से स्पष्टीकरण मांगा जा रहा है।- अतुल कुमार अधीक्षक सलेमपुर
like (0)
ChikheangForum Veteran

Post a reply

loginto write comments
Chikheang

He hasn't introduced himself yet.

510K

Threads

0

Posts

1610K

Credits

Forum Veteran

Credits
165105