search

रुद्रप्रयाग में CM धामी ने किया एलान, बसुकेदार तहसील को मिलेगा अपना भवन

cy520520 Yesterday 19:56 views 764
  

वीरों देवल पहुंचने पर सीएम पुष्कर धामी को रोट आरसे का कलेऊ भेंट करती विधायक आशा नौटियाल। साथ में रुद्रप्रयाग विधायक भरत सिंह चौधरी।



संवाद सहयोगी, रुद्रप्रयाग। रुद्रप्रयाग में बसुकेदार तहसील को अपना भवन की आस फिर जगी है। विकासखंड अगस्त्यमुनि के ग्राम बीरों देवल में आयोजित मां चंडिका महावन्याथ देवरा यात्रा में पहुंचे मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने तहसील के नये भवन निर्माण की घोषणा की।

साथ ही मां चंडिका मंदिर प्रांगण व मंदिर समूह का पुरातत्व विभाग के माध्यम से पुनर्निर्माण कराने और लाटा बाबा विद्यालय को इंटरमीडिएट स्तर तक उच्चीकृत करने के लिए परीक्षण करने का आश्वासन भी दिया।

मुख्यमंत्री ने मां चंडिका मंदिर पहुंचकर वैदिक मंत्रोच्चारण के बीच महायज्ञ में आहुति दी और प्रदेश की सुख-समृद्धि की कामना की। इस मौके पर जनसभा में मुख्यमंत्री ने कहा कि 20 वर्षों बाद आयोजित यह महायज्ञ केवल धार्मिक आयोजन नहीं, बल्कि सांस्कृतिक पुनर्जागरण का प्रतीक है।

उन्होंने कहा कि देवस्थलों पर आगमन ईश्वरीय आह्वान होता है और ऐसे आयोजन समाज में समरसता, एकता व परंपराओं से जुड़ाव को सुदृढ़ करते हैं।

उन्होंने कहा कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के नेतृत्व में देश विकास के नए आयाम स्थापित कर रहा है और सनातन संस्कृति के संरक्षण हेतु महत्वपूर्ण कार्य हो रहे हैं।

वर्ष 2013 की आपदा के बाद केदारनाथ मंदिर के पुनर्निर्माण का उल्लेख करते हुए उन्होंने ‘दिव्य एवं भव्य केदार’ की अवधारणा को साकार रूप बताया। मुख्यमंत्री ने कहा कि राज्य सरकार देवभूमि की सांस्कृतिक अस्मिता की रक्षा के लिए प्रतिबद्ध है।

इस अवसर पर विधायक आशा नौटियाल,भरत चौधरी, जिला पंचायत अध्यक्ष पूनम कठैत, उपाध्यक्ष रितु नेगी, ब्लाक प्रमुख भुवनेश्वरी देवी, बीकेटीसी उपाध्यक्ष विजय कप्रवान, महिला आयोग उपाध्यक्ष ऐश्वर्या रावत, भाजपा जिलाध्यक्ष भारत भूषण भट्ट, महायज्ञ समिति अध्यक्ष डा. आशुतोष भंडारी, जिलाधिकारी विशाल मिश्रा, पुलिस अधीक्षक निहारिका तोमर आदि मौजूद रहे।
24 फरवरी को संपन्न होगी यात्रा

मां चंडिका की दिवारा यात्रा 21 नवम्बर 2025 को प्रारंभ हुई थी। यह यात्रा 26 गांवों का भ्रमण कर रही है। बीरों देवल में 15 फरवरी से नौ दिवसीय महायज्ञ जारी है। 22 फरवरी को विशाल जलयात्रा और 24 फरवरी 2026 को पूर्णाहुति के साथ यात्रा संपन्न होगी।

यह भी पढ़ें- खेल भूमि बनने की दिशा में बढ़ रहा उत्तराखंड, डबल इंजन सरकार में खिलाड़ियों को मिल रही सुविधाएं: सीएम धामी

यह भी पढ़ें- सीएम धामी ने वर्चुअली किया सरस महोत्सव का शुभारंभ, कहा- यह आत्मनिर्भर उत्तराखंड के संकल्प का जीवंत उत्सव
like (0)
cy520520Forum Veteran

Post a reply

loginto write comments
cy520520

He hasn't introduced himself yet.

510K

Threads

0

Posts

1610K

Credits

Forum Veteran

Credits
160879