search

शिमला के रोहड़ू में मानव कंकाल मिलने से दहशत: मौके पर पहुंची फोरेंसिक टीम, नेपाली व्यक्ति से जुड़े सुराग

Chikheang Yesterday 22:27 views 186
  

रोहड़ू के कशैनी जंगल में मिला अज्ञात मानव कंकाल (प्रतिकात्मक फोटो- AI)



संवाददाता, रोहड़ू (शिमला)। शिमला के रोहड़ू में जंगल से एक अज्ञात व्यक्ति का कंकाल मिला है। शुक्रवार सुबह, एक पूर्व वार्ड सदस्य ने टिक्कर पुलिस चौकी को कशैनी जंगल में पानी के कुएं के पास एक इंसानी कंकाल मिलने की जानकारी दी।

सूचना मिलने पर पुलिस मौके पर पहुंची। इसके बाद जुन्गा में स्टेट फोरेंसिक साइंस लेबोरेटरी की एक टीम को मौके का मुआयना करने के लिए बुलाया गया। मौके पर एक पेड़ पर रस्सी का फंदा भी मिला। इसके साथ ही एक मोबाइल फोन और तीन सिम कार्ड भी बरामद किए गए।

जांच में पता चला है कि सिम कार्ड नेपाली मूल के मोहन मिस्त्री नाम के व्यक्ति के हैं। कंकाल की पहचान के लिए सभी जरूरी कोशिशें की जा रही हैं। फिलहाल, मामले की जांच जारी है।
like (0)
ChikheangForum Veteran

Post a reply

loginto write comments
Chikheang

He hasn't introduced himself yet.

510K

Threads

0

Posts

1610K

Credits

Forum Veteran

Credits
165233