search

सिवान में लाई के बोरों में छिपाकर लाई जा रही शराब जब्त, दो तस्कर गिरफ्तार

Chikheang 1 hour(s) ago views 864
  

पुलिस बल ने तत्परता दिखाते हुए कुछ ही दूरी पर पीछा कर तस्करों को दबोचा



जागरण संवाददाता, सिवान। उत्पाद विभाग की टीम ने गुप्त सूचना पर पंजाब के जालंधर से लाई जा रही एक ट्रक शराब को जीरादेई के तीतरा समीप बरामद किया और दो तस्करों को गिरफ्तार कर लिया। ट्रक में शराब के ऊपर लाई का बोरा रखा हुआ था।

लाई के अंदर अच्छी तरह से शराब छिपाई गई थी। गिरफ्तार तस्कर राजस्थान के बाड़मेर जिला के बासेड़ा थाना क्षेत्र के मांगता गांव निवासी बहादुर खान का पुत्र सलीम खान व खुमान सिंह का पुत्र मूल सिंह है। दोनों से पूछताछ के बाद पुलिस ने उन्हें जेल भेज दिया। वहीं उनकी निशानदेही पर अन्य जगहों पर जांच की जा रही है।

उत्पाद अधीक्षक विपिन कुमार ने बताया कि सदर थानाध्यक्ष सह इंस्पेक्टर अंकेश कुमार को शुक्रवार की सुबह गुप्त सूचना मिली थी कि पंजाब के जालंधर से अवैध शराब की खेप ट्रक के जरिए सिवान सहित बिहार के अन्य जिलों में भेजी जा रही है।

सूचना मिलते ही उत्पाद इंस्पेक्टर ने पुलिस बल के सहयोग से सघन वाहन जांच अभियान शुरू किया। जांच के दौरान जीरादेई थाना क्षेत्र के तीतरा मोड़ के समीप यूपी की ओर से आ रहे मध्यप्रदेश नंबर की 12 चक्का ट्रक को रुकने का इशारा किया गया, लेकिन चालक ने वाहन नहीं रोका और भागने का प्रयास किया।

पुलिस बल ने तत्परता दिखाते हुए कुछ ही दूरी पर पीछा कर दो तस्कर के साथ ट्रक को पकड़ लिया। हालांकि इसके पूर्व ही चालक ने अपना मोबाइल कही फेंक दिया। जिसमें राजस्थान के दो तस्कर को गिरफ्तार किया गया।

यह भी पढ़ें- नेपाल के मधेश विधानसभा अध्यक्ष ने सराही बिहार की समृद्ध लाइब्रेरी, जनकपुर में भी बनाने का किया एलान

यह भी पढ़ें- उपमुख्यमंत्री सम्राट चौधरी बोले: सीएम नीतीश कुमार का इकबाल कायम, बिहार बना नक्सलमुक्त प्रदेश

यह भी पढ़ें- पटना हाईकोर्ट में ई-फाइलिंग सेंटर का शुभारंभ, मुख्य न्यायाधीश ने सेंटर का किया उद्घाटन
like (0)
ChikheangForum Veteran

Post a reply

loginto write comments
Chikheang

He hasn't introduced himself yet.

510K

Threads

0

Posts

1610K

Credits

Forum Veteran

Credits
165248