search

घर में 3 दिन पड़ी रही मां की लाश, बेटा-बेटी समझे गहरी नींद में है, बदबू आने पर पड़ोसियों ने बुलाई पुलिस

LHC0088 1 hour(s) ago views 844
  

महिला की मौत (प्रतीकात्मक चित्र)



डिजिटल डेस्क, ग्वालियर। शहर के लश्कर क्षेत्र स्थित टोपी मार्केट में एक हृदयविदारक घटना सामने आई है। यहां रहने वाली एक बुजुर्ग महिला की संदिग्ध परिस्थितियों में मौत हो गई। मृतका की पहचान 70 वर्षीय उर्मिला भदौरिया के रूप में हुई है। चौंकाने वाली बात यह रही कि उनके साथ रह रहे मानसिक रूप से अस्वस्थ बेटे और बेटी को यह तक पता नहीं चल सका कि उनकी मां की मौत कब और कैसे हुई।
दुर्गंध से खुला राज

जानकारी के अनुसार, चेला जी का अखाड़ा इलाके में रहने वाली उर्मिला भदौरिया अपने दो वयस्क बच्चों के साथ रहती थीं। दोनों की उम्र 30 से 40 वर्ष के बीच बताई जा रही है और वे मानसिक रूप से अस्वस्थ हैं। उर्मिला के पति सुरेंद्र सिंह भदौरिया का पहले ही निधन हो चुका था। पति के निधन के बाद उर्मिला को शासकीय गोरखी स्कूल में अनुकंपा नियुक्ति मिली थी, जहां वे क्लर्क के पद पर कार्यरत रहीं।

बताया जा रहा है कि पिछले दो-तीन दिनों से उनके घर का दरवाजा नहीं खुला था। बेटा-बेटी भी बाहर नहीं निकले। जब आसपास के लोगों को घर से तेज दुर्गंध आने लगी, तब उन्होंने पुलिस को सूचना दी। पुलिस ने दरवाजा खुलवाकर अंदर प्रवेश किया तो उर्मिला का शव घर में पड़ा मिला।

यह भी पढ़ें- ग्वालियर में अतिक्रमण हटाने पहुंची टीम को BJP नेता ने धमकाया, PMO का दिखाया डर
“मां सो रही हैं, उन्हें मत ले जाओ...”

जब पुलिस शव को पोस्टमार्टम के लिए ले जाने लगी, तब बेटा और बेटी बिलख पड़े। वे बार-बार कहते रहे कि “मां गहरी नींद में सो रही हैं, उन्हें कहां ले जा रहे हो?” यह दृश्य देखकर वहां मौजूद लोग भी भावुक हो उठे।
पीएम रिपोर्ट का इंतजार

पुलिस के अनुसार, घर के अंदर बदबू फैली हुई थी और शव सड़ने की अवस्था में था। प्रारंभिक अनुमान है कि मौत तीन से चार दिन पहले हो चुकी थी। फिलहाल मर्ग कायम कर शव को पोस्टमार्टम हाउस भेज दिया गया है। मौत के वास्तविक कारणों का खुलासा पोस्टमार्टम रिपोर्ट आने के बाद ही हो सकेगा।


70 वर्षीय वृद्धा का शव घर में ही मिला है। मौत कैसे हुई, यह स्पष्ट नहीं है। कारण जानने के लिए पोस्टमार्टम कराया गया है।
- मोहिनी वर्मा, थाना प्रभारी, कोतवाली
like (0)
LHC0088Forum Veteran

Post a reply

loginto write comments
LHC0088

He hasn't introduced himself yet.

510K

Threads

0

Posts

1610K

Credits

Forum Veteran

Credits
163250