search

Uttarakhand Weather Today: पारे में आया उछला, रविवार को पहाड़ों पर हो सकती है बर्फबारी

Chikheang 1 hour(s) ago views 599
  

सांकेतिक तस्वीर।



जागरण संवाददाता, देहरादून। Uttarakhand Ka Mausam उत्तराखंड में दो दिन बादलों का डेरा रहने और हल्की वर्षा-बर्फबारी के बाद शुक्रवार को मौसम खुल गया। पहाड़ से मैदान तक चटख धूख खिली और पारे में भी भारी उछाल दर्ज किया गया।

ज्यादातर क्षेत्रों में तीन से पांच डिग्री सेल्सियस पारा चढ़ने से गर्मी महसूस की गई। मौसम विभाग के अनुसार, आज भी प्रदेश में मौसम शुष्क बना रह सकता है। जबकि, रविवार को पर्वतीय क्षेत्रों में आंशिक बादल छाने और हल्की वर्षा-बर्फबारी की संभावना है।

शुक्रवार को सुबह से ही देहरादून समेत ज्यादातर क्षेत्रों में चटख धूप खिली रही। दिन में तपिश बढ़ गई और पहाड़ से मैदान तक गर्मी का अहसास होने लगा। इसके साथ ही ज्यादातर क्षेत्रों में पारे में एक ही दिन के भीतर तीन से पांच डिग्री सेल्सियस तक की वृद्धि दर्ज की गई।

  • सुबह-शाम हवा चलने से हल्की ठिठुरन बनी हुई है।
  • दून में न्यूनतम तापमान भी सामान्य से अधिक बना हुआ है।


इससे पहले बीते दो दिन प्रदेश में बादल मंडराते रहे और कहीं-कहीं हल्की वर्षा भी रिकार्ड की गई। खासकर कुमाऊं में कुछ इलाकों में झमाझम वर्षा हुई।
मौसम बना रहेगा शुष्क

मौसम विज्ञान केंद्र के अनुसार, शनिवार को प्रदेश में मौसम शुष्क बना रह सकता है। तापमान भी सामान्य से अधिक रहने के आसार हैं।
रविवार को हो सकती बर्फबारी

रविवार को पर्वतीय क्षेत्रों में आंशिक बादल छाये रहने और उत्तरकाशी, चमोली, रुद्रप्रयाग, बागेश्वर और पिथौरागढ़ में हल्की वर्षा-बर्फबारी हो सकती है। जिससे पारे में दो से तीन डिग्री सेल्सियस तक की कमी आने की उम्मीद है।
प्रमुख शहरों का तापमान
शहरअधिकतमन्यूनतम
देहरादून28.211.6
ऊधम सिंह नगर 28.5 8.8
मुक्तेश्वर 17.5  4.1
नई टिहरी 20.1 5.2


यह भी पढ़ें- Uttarakhand Weather: तपने लगा तराई-भाबर, पारा 28 डिग्री पहुंचा

यह भी पढ़ें- Uttarakhand Weather: बारिश या बर्फबारी की कोई उम्मीद नहीं, आज 26 डिग्री पहुंचेगा पारा
like (0)
ChikheangForum Veteran

Post a reply

loginto write comments
Chikheang

He hasn't introduced himself yet.

510K

Threads

0

Posts

1610K

Credits

Forum Veteran

Credits
165323