search

शाहजहांपुर: प्रेमी-प्रेमिका ने खाया जहरीला पदार्थ, युवक की हालत गंभीर

Chikheang 1 hour(s) ago views 87
  

सांकेतिक तस्वीर।



जागरण संवाददाता, शाहजहांपुर। प्रेमी प्रेमिका ने शुक्रवार शाम को कांट में जहरीला पदार्थ खा लिया। दोनों रामलीला मैदान के पास बेहोशी हालत में मिले। पुलिस ने उन्हें मेडिकल कॉलेज में भर्ती कराया। जहां युवक की हालत गंभीर है जबकि युवती खतरे से बाहर है।
क्षेत्र के रामलीला मैदान के पास शुक्रवार शाम को हुई घटना

क्षेत्र के एक गांव निवासी युवक के अपने भाई की ससुराल पक्ष की रिश्तेदार से नजदीकी संबंध थे। शुक्रवार को वह कांट में कपड़े लेने की बात कहकर घर से निकला था। यहां युवती उसे मिल गई। दोनों काफी देर तक साथ में घूमते रहे। रामलीला मैदान के पास जाकर दोनों ने जहरीला पदार्थ खा लिया। दोनों को बेहोश देख वहां से निकले तो पुलिस को सूचना दी।
युवक के पास मिला मोबाइल, स्वजन को दी सूचना

युवक के पास मिले मोबाइल के जरिये उसके स्वजन को घटना के बारे में बताया। पुलिस दोनों को सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र लेकर गई जहां से मेडिकल कालेज के लिए रेफर कर दिया गया।

प्रभारी निरीक्षक राकेश मौर्या ने बताया कि दोनों ने एक साथ जहरीला पदार्थ खाया था। हालांकि खतरे से बाहर बताए गए है। तहरीर आएगी तो जांच कराकर आगे की कार्रवाई की जाएगी।
like (0)
ChikheangForum Veteran

Post a reply

loginto write comments
Chikheang

He hasn't introduced himself yet.

510K

Threads

0

Posts

1610K

Credits

Forum Veteran

Credits
165368