search

यूपी में परिषदीय शिक्षकों को मिलेगा प्रोन्नत वेतनमान, बेसिक शिक्षा परिषद का बड़ा फैसला

LHC0088 2 hour(s) ago views 269
  



राज्य ब्यूरो, लखनऊ। परिषदीय विद्यालयों में कार्यरत शिक्षक-शिक्षिकाओं को प्रोन्नत वेतनमान दिए जाने को लेकर बेसिक शिक्षा परिषद ने निर्देश जारी कर दिए हैं।

विभाग ने पात्र शिक्षक-शिक्षिकाओं का परीक्षण कर नियमानुसार प्रोन्नत वेतनमान स्वीकृत करने की प्रक्रिया शुरू करने को कहा है। नियमों के अनुसार, यदि किसी शिक्षक को एक ही पद पर 10 वर्ष की सेवा के बाद भी प्रोन्नति नहीं मिलती है तो उसे चयन वेतनमान दिया जाता है।

वहीं चयन वेतनमान मिलने के बाद 12 वर्ष की सेवा पूरी करने पर प्रोन्नत वेतनमान का प्रविधान है, लेकिन बेसिक शिक्षा परिषद में यह लाभ केवल 20 प्रतिशत शिक्षकों को ही दिया जाता है। इसके विपरीत माध्यमिक शिक्षा विभाग में प्रोन्नत वेतनमान शत-प्रतिशत पात्र शिक्षकों को प्रदान किया जाता है।

इसी असमानता को लेकर परिषदीय शिक्षकों की लंबे समय से मांग रही है कि सभी पात्र शिक्षकों को प्रोन्नत वेतनमान दिया जाए।

बेसिक शिक्षा परिषद में करीब 50 हजार शिक्षक प्रोन्नत वेतनमान का इंतजार कर रहे थे। हालांकि जारी निर्देशों के बाद भी केवल 20 प्रतिशत शिक्षकों को ही इसका लाभ मिल पाएगा, जिससे शेष शिक्षकों में निराशा बनी रह सकती है।
like (0)
LHC0088Forum Veteran

Post a reply

loginto write comments
LHC0088

He hasn't introduced himself yet.

510K

Threads

0

Posts

1610K

Credits

Forum Veteran

Credits
163397