search

Skoda Kylaq के ऑटोमैटिक वेरिएंट को है घर लाना, दो लाख रुपये की Down Payment के बाद कितनी देनी होगी EMI

LHC0088 1 hour(s) ago views 552
  



ऑटो डेस्‍क, नई दिल्‍ली। वाहन निर्माता Skoda की ओर से भारतीय बाजार में कई बेहतरीन वाहनों को ऑफर किया जाता है। Skoda भारतीय बाजार में Kylaq को भी ऑफर करती है। अगर आप भी इस एसयूवी के ऑटोमैटिक ट्रांसमिशन वाले वेरिएंट को खरीदकर लाने की तैयारी कर रहे हैं, तो दो लाख रुपये की Down Payment करने के बाद कितने रुपये की EMI हर महीने देकर गाड़ी को घर लाया जा सकता है। हम आपको इस खबर में बता रहे हैं।
Skoda Kylaq कीमत

Skoda की ओर से Kylaq के ऑटोमैटिक वेरिएंट के तौर पर Classic AT को ऑफर किया जाता है। इस एसयूवी के Classic AT वेरिएंट को 9.25 लाख रुपये की एक्‍स शोरूम कीमत पर ऑफर किया जाता है। गाड़ी को अगर दिल्‍ली में खरीदा जाता है तो 9.25 लाख रुपये की एक्‍स शोरूम कीमत के साथ ही इस पर रजिस्‍ट्रेशन टैक्‍स और आरटीओ की कीमत भी देनी होगी। इस गाड़ी को खरीदने के लिए करीब 65 हजार रुपये आरटीओ और करीब 40 हजार रुपये इंश्‍योरेंस के देने होंगे। जिसके बाद गाड़ी की दिल्‍ली में ऑन रोड कीमत 10.30 लाख रुपये हो जाती है।
दो लाख रुपये Down Payment के बाद कितनी EMI

अगर Skoda Kylaq के सबसे ऑटोमैटिक वेरिएंट को आप खरीदते हैं, तो बैंक की ओर से एक्‍स शोरूम कीमत पर ही फाइनेंस किया जाएगा। ऐसे में दो लाख रुपये की डाउन पमेंट करने के बाद आपको करीब 8.30 रुपये की राशि को बैंक से फाइनेंस करवाना होगा। बैंक की ओर से अगर आपको नौ फीसदी ब्‍याज के साथ सात साल के लिए 8.30 रुपये दिए जाते हैं, तो हर महीने सिर्फ 13355 रुपये की EMI आपको अगले सात साल के लिए देनी होगी।
कितनी महंगी पड़ेगी गाड़ी

अगर आप नौ फीसदी की ब्‍याज दर के साथ सात साल के लिए 8.30 लाख रुपये का बैंक से Car Loan लेते हैं, तो आपको सात साल तक 13355 रुपये की EMI हर महीने देनी होगी। ऐसे में सात साल में आप Skoda Kylaq के ऑटोमैटिक वेरिएंट के लिए करीब 2.91 लाख रुपये बतौर ब्‍याज देंगे। जिसके बाद आपकी गाड़ी की कुल कीमत एक्‍स शोरूम, ऑन रोड और ब्‍याज मिलाकर करीब 13.21 लाख रुपये हो जाएगी।
किनसे होता है मुकाबला

Skoda की ओर से नई गाड़ी को कॉम्‍पैक्‍ट एसयूवी सेगमेंट में लाया गया है। इस सेगमेंट में इसका सीधा मुकाबला Hyundai Venue, Kia Sonet और Kia Syros, Tata Nexon, Maruti Brezza, Mahindra XUV 3XO, Nissan Magnite, Renault Kiger जैसी कॉम्‍पैक्‍ट एसयूवी के साथ होता है। Skoda Kylaq के ऑटोमैटिक वेरिएंट को EMI पर खरीदना क्या एक अच्छा वित्तीय निर्णय है? हाँ, मासिक किस्तों पर यह एक बढ़िया विकल्प है। नहीं, ब्याज के साथ यह काफी महंगा हो जाता है। Vote Please select atleast one option Vote added succesfully
like (0)
LHC0088Forum Veteran

Post a reply

loginto write comments
LHC0088

He hasn't introduced himself yet.

510K

Threads

0

Posts

1610K

Credits

Forum Veteran

Credits
163376