search

छत्रपति शिवाजी महाराज के सिद्धांतों पर आगे बढ़ रहीं भाजपा सरकारें- पंकज चौधरी

LHC0088 3 hour(s) ago views 812
  



राज्य ब्यूरो, लखनऊ। भाजपा प्रदेश अध्यक्ष एवं केंद्रीय वित्त राज्यमंत्री पंकज चौधरी ने कहा कि छत्रपति शिवाजी महाराज का जीवन आज भी नई पीढ़ी को साहस, नैतिकता और सुशासन की प्रेरणा देता है।

भाजपा की सरकारें शिवाजी के सिद्धांतों पर आगे बढ़ रही हैं। स्वराज और जनकल्याण के लिए काम कर रही हैं। लोग अपने जीवन में शिवाजी के आदर्शों को उतारें और बेहतर भारत के निर्माण में अपना योगदान दें।

कर्मचारी सांस्कृतिक एवं क्रीड़ा परिषद की ओर से लखनऊ विश्वविद्यालय में आयोजित शिवाजी कर्मयोगी सम्मान समारोह में प्रदेश अध्यक्ष ने कहा कि प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी के नेतृत्व में ‘सबका साथ, सबका विकास’ के संकल्प के साथ कार्य हो रहा है।

गरीबों, महिलाओं और युवाओं सहित हर वर्ग के लिए अनेक कल्याणकारी योजनाएं संचालित की जा रही हैं। ‘लखपति दीदी’ योजना से महिलाओं को आर्थिक रूप से सशक्त बनाने का प्रयास किया जा रहा है।

किसानों के हित में भी सरकार कदम उठा रही है। केंद्र व उत्तर प्रदेश सरकार के बजट में युवाओं के रोजगार को बढ़ावा देने के लिए विशेष प्रविधान किए गए हैं।

लखनऊ विश्वविद्यालय के पूर्व कुलपति प्रो. एसवी निमसे ने कहा कि शिवाजी महाराज की गुरिल्ला युद्ध नीति पूरी दुनिया में पढ़ाई जाती है। उन्होंने विश्वविद्यालय में शिवाजी महाराज के नाम पर शोधपीठ स्थापित करने की अपेक्षा भी जताई।

भाजपा नेता नीरज सिंह ने कहा कि शिवाजी के जीवन से नई पीढ़ी को सकारात्मक दिशा मिलती है। कार्यक्रम की अध्यक्षता लखनऊ विश्वविद्यालय के कुलपति प्रो. जयप्रकाश सैनी ने की, जबकि संयोजन डा. संजय शुक्ला ने किया।

समारोह में कला, साहित्य, समाज सेवा, चिकित्सा, प्रशासनिक सेवा और लोकतंत्र सेनानी क्षेत्र की कुल 17 विभूतियों को ‘छत्रपति शिवाजी महाराज कर्मयोगी सम्मान’ दिया गया।
इन्हें मिला सम्मान

फिल्म अभिनेता व रंगकर्मी पद्मश्री अनिल रस्तोगी, चिकित्सक व टीवी विशेषज्ञ पद्मश्री डा. राजेंद्र प्रसाद, आयुर्वेदिक चिकित्सक पद्मश्री डा. कमल कृष्ण ठकराल और कृषि क्षेत्र के पद्मश्री रामसरन वर्मा, पूर्व सांसद अशोक वाजपेयी, पूर्व राज्यमंत्री राजेंद्र तिवारी, प्रो. एसवी निमसे, कल्याण सिंह सुपर स्पेशियलिटी कैंसर इंस्टीट्यूट के निदेशक प्रो. मदन लाल ब्रह्म भट्ट, वर्धमान महावीर मेडिकल कालेज के निदेशक प्रो. अनुभव गुप्ता, स्टार्टअप उड़ीसा के पूर्व चेयरमैन व एसटीपीआइ के पूर्व महानिदेशक डा. ओकार राय, वैदिक घड़ी के निर्माणकर्ता आरोह श्रीवास्तव, कवि कमलेश मौर्य ‘मृदु’, श्रमिक क्षेत्र के बुद्धिलाल पासी, युवा उद्यमी जयराज सिंह, कवि वेदव्रत वाजपेयी, महापौर लखनऊ सुषमा खर्कवाल।
like (0)
LHC0088Forum Veteran

Post a reply

loginto write comments
LHC0088

He hasn't introduced himself yet.

510K

Threads

0

Posts

1610K

Credits

Forum Veteran

Credits
163421