search

कानपुर में रमजान पर तरावीह पढ़ने निकले दो दोस्तों को डंपर ने कुचला, मौके पर हो गई मौत

Chikheang 1 hour(s) ago views 679
  



जागरण संवाददाता, कानपुर। कोहना थानाक्षेत्र में वीएसएसडी कालेज के पीछे बैराज मार्ग पर शुक्रवार रात तेज रफ्तार मिक्सचर डंपर ने स्कूटी सवार दो दोस्तों को टक्कर मार दी। टक्कर लगने से दोनों सड़क पर जा गिरे और भागने के चक्कर में दोनों को कुचल दिया, जिससे उनकी मौके पर ही मौत हो गई।

हादसे के बाद आरोपित चालक डंपर समेत फरार हो गया। घटना के समय दोनों एक अन्य दोस्त दूसरी स्कूटी से पीछे आ रहा था।

हादसे में दोनों के मौत की स्वजन को जैसे ही सूचना मिलते वह बदहवास होकर एलएलआर अस्पताल पहुंचे। दोनों दोस्तों ने रोजा रखा था और इफ्तार के बाद तरावीह पढ़ने की बात कहकर निकले थे लेकिन घूमने के लिए बैराज जा पहुंचे। देर रात स्वजन पोस्टमार्टम न कराने की मांग पर अड़े रहे।

चमनगंज थानाक्षेत्र के प्रेमनगर निवासी कपड़ा कारोबारी मो.इकबाल का 16 वर्षीय बेटा अहमद हाफिजा की पढ़ाई कर रहा था। परिवार में मां राहेमीम, छोटा भाई ज्याद दो बहनें अनायजा और स्वालहा हैं।

शुक्रवार शाम अहमद पड़ोस में रहने वाले चमड़ा कारोबारी फरहत हजहार के 14 वर्षीय इकलौते बेटे अर्श और मुहल्ले के अरमान को उनके स्वजन ने रोजा इफ्तार के बाद हलीम मुस्लिम कालेज में तरावीह पढ़ने के लिए भेजा था, लेकिन वहां जाने के बजाय वह गंगा बैराज चले गए।

एक स्कूटी पर अहमद और अर्श थे जबकि अरमान दूसरी स्कूटी से था। बैराज से लौटते समय वीएसएसडी कालेज के पीछे जैसे ही वह सेठ मोतीलाल खेड़िया स्कूल के पास पहुंचे तभी पीछे से आ रहे मिक्सचर डंपर ने अर्श की स्कूटी में पीछे से टक्कर मार दी जिससे दोनों सड़क पर जा गिरे और भागने के चक्कर में चालक ने दोनेां को कुचल दिया जिससे उनकी मौके पर ही मौत हो गई।

अरमान ने स्वजन के साथ ही पुलिस को घटना की जानकारी दी। पुलिस ने स्वजन को हादसे की सूचना दी तो फरहत इजहर पत्नी आतिका के साथ रोते बिलखते एलएलआर अस्पताल पहुंचे।

हादसे के चलते घटनास्थल पर जाम लग गया जिसे पुलिस ने खुलवाया। देर रात तक स्वजन दोनों किशोरों का पोस्टमार्टम न कराने की मांग पर अड़े रहे। एडीसीपी अर्चना सिंह ने बताया कि हादसे के आरोपित चालक की तलाश की जा रही है स्वजन की तहरीर के आधार पर कार्रवाई की जाएगी।
हमें हमारे बेटे सौंप दो कोई कार्रवाई नहीं करनी

हादसे की सूचना पाकर दोनों स्वजन और रिश्तेदार एलएलआर अस्पताल पहुंचे। दोनों के स्वजन ने पुलिस से कहा कि हमारा तो सबकुछ लुट गया अब हमे कोई कार्रवाई नहीं करनी है। हमें हमारे बच्चों के शव सौंप दो। फरहत इजहार ने बताया कि अर्श सिविल लाइंस स्थित बिलाबांग से सातवीं का छात्र था।
like (0)
ChikheangForum Veteran

Post a reply

loginto write comments
Chikheang

He hasn't introduced himself yet.

510K

Threads

0

Posts

1610K

Credits

Forum Veteran

Credits
165506