search

प्रयागराज के इलेक्ट्रानिक गोदाम में भीषण आग, महिला और तीन बच्चे फंस गए, बहादुर युवक ने पत्नी व बच्चों की बचाई जान

Chikheang 1 hour(s) ago views 320
  

प्रयागराज के ट्रांसपोर्ट नगर में इलेक्ट्रॉनिक गोदाम से उठती आग की लपटें। जागरण



जागरण संवाददाता, प्रयागराज। शहर के ट्रांसपोर्ट नगर में शुक्रवार रात एक मकान में बने इलेक्ट्रानिक गोदाम में भीषण आग लग गई। देखते-देखते आग ने पूरे मकान को चपेट में ले लिया। इसमें एक महिला और उनके तीन बच्चे फंस गए। संयोग ही था कि समय रहते महिला के पति ने अपने पूरे परिवार को सुरक्षित बाहर निकाल लिया।
फायरकर्मियों ने बुझाई आग  

खबर पाकर मौके पर पहुंचे फायरकर्मियों ने चार फायर टेंडर की मदद से करीब ढाई घंटे की मशक्कत के बाद आग पर काबू पाया। हालांकि तब तक लाखों रुपये का सामान नष्ट हो चुका था। आग किन कारणों से लगी, यह अभी स्पष्ट नहीं है लेकिन शार्ट सर्किट से घटना होने की आशंका जताई जा रही है।
मकान में इलेक्ट्रानिक का गोदाम

मूलरूप से फतेहपुर जनपद के रहने वाले कुलदीप सिंह चौहान ने ट्रांसपोर्ट नगर में दो मंजिला मकान बनवाया है। नीचे के हिस्से में उन्होंने प्रीतम नगर के रहने वाले निखिल रावत को किराए पर दिया है। निखिल ने इलेक्ट्रानिक का गोदाम बनाया है। दूसरे तल के आगे के हिस्से में कुलदीप सिंह चौहान परिवार समेत रहते हैं। पीछे के हिस्से को अनूप कुमार केसरवानी ने किराये पर ले रखा है और वह परिवार समेत यहां रहते हैं।
मकान मालिक बेटी की शादी में शामिल होने गए थे खागा

कुलदीप की पुत्री की 25 फरवरी को शादी है। शुक्रवार शाम करीब चार बजे वह परिवार समेत वैवाहिक समारोह की तैयारी के लिए खागा चले गए। रात करीब आठ बजे अनूप कुमार केसरवानी मकान के बाहर टहल रहे थे। उसी समय उनकी नजर गोदाम के पीछे के हिस्से से निकल रहे धुएं पर पड़ी। वह कुछ समझ पाते, इसके पहले आग की लपटें उठने लगीं।
किराएदार ने अपने परिवार को बचाया

अनूप घबरा गए और दूसरे तल पर भागे। तब तक आग की लपटें दूसरे तल पर पहुंच गईं थीं। कमरे में मौजूद पत्नी गनेश्वरी, पुत्र प्रीत, कर्तव्य व पुत्री अनाइता को किसी प्रकार उन्होंने बाहर निकाला। आग की लपटें देखकर आसपास रहने वाले लोगों में भी खलबली मच गई। शहर पश्चिम व्यापारी महासंघ के अध्यक्ष धर्मेंद्र द्विवेदी व महामंत्री धनंजय सिंह घटनास्थल पर पहुंचे।
शार्ट सर्किट से आग की आशंका

अग्निशमन विभाग के अधिकारियों को सूचना दी गई। कुछ ही देर में अग्निशमन अधिकारी राजेश चौरसिया, अवध नारायण, राकेश तिवारी, शिवमूरत यादव, कमलेश कुमार, राजेंद्र यादव आदि मौके पर पहुंचे। चार फायर टेंडर की मदद से रात लगभग 10:30 बजे आग पर काबू पाया गया। अग्निशमन अधिकारी राजेश चौरसिया ने बताया कि आग किन कारणों से लगी, इसकी जांच की जा रही है। अभी तक शार्ट सर्किट से ही आग लगने की आशंका है, लेकिन जांच पूरी होने के बाद ही स्पष्ट तौर पर कुछ कहा जा सकता है।  
आसपास के लोग घरों से बाहर भागे

कुलदीप सिंह चौहान के घर के आसपास रहने वाले लोग आग की लपटें देखकर भयभीत हो गए। वह अपने-अपने घरों से बाहर निकल आए। इसी बीच रात दस बजे कुलदीप सिंह चौहान भी परिवार समेत यहां आ गए। आग थमने के बाद जब लोग गोदाम में दाखिल हुए तो सारा सामान नष्ट हो चुका था। दूसरे तल पर अनूप केसरवानी के कमरों में रखा सारा सामान जल गया था।

यह भी पढ़ें- प्रयागराज में प्रतियोगी छात्र ने फंदे पर लटक कर दी जान, किस कारण उठाया आत्मघाती कदम? तहकीकात कर रही पुलिस

यह भी पढ़ें- प्रयागराज जंक्शन पर 40 मिनट खड़ी रही बुंदेलखंड एक्सप्रेस, फिर भी \“प्यासे\“ रह गए डिब्बे, यात्रियों ने किया हंगामा व नारेबाजी
like (0)
ChikheangForum Veteran

Post a reply

loginto write comments
Chikheang

He hasn't introduced himself yet.

510K

Threads

0

Posts

1610K

Credits

Forum Veteran

Credits
165578