search

IND vs SA Playing 11: अभिषेक शर्मा होंगे बाहर! अक्षर की वापसी, सुपर-8 के पहले मैच में बड़े बदलाव कर सकती टीम इंडिया

deltin33 3 hour(s) ago views 775
  

जीत के साथ आगाज करने पर भारत की नजर  



स्पोर्ट्स डेस्क, नई दिल्ली। टी20 विश्‍व कप 2026 के सुपर-8 के अपने पहले मैच में भारतीय टीम का सामना साउथ अफ्रीका से होगा। यह मैच रविवार को अहमदाबाद के नरेंद्र मोदी स्‍टेडियम में शाम 7 बजे से खेला जाएगा। टूर्नामेंट में दोनों ही टीमें अब तक अजेय रही हैं। ऐसे में 22 फरवरी को एक टीम को हार का मुंह देखना होगा। सुपर-8 के अपने पहले मैच में भारतीय टीम की प्‍लेइंग 11 में बड़े बदलाव देखने को मिल सकते हैं।
अभिषेक शर्मा ने बढ़ाई टेंशन

सलामी बल्‍लेबाज अभिषेक शर्मा ने भारतीय टीम की टेंशन बढ़ा रखी है। टीम इंडिया भले ही अब तक सभी मैच जीती हो पर सुपर-8 से पहले टीम को कुछ बदलाव करने होंगे। अभिषेक का इस टूर्नामेंट में अब तक खाता नहीं खुल पाया है। उन्‍होंने 3 मैच खेले हैं और सभी में बिना कोई रन बनाए पवेलियन लौटे हैं। ऐसे में उनकी जगह पर संकट के बादल मंडरा रहे हैं।

हालांकि, गेंदबाजी कोच मोर्ने मोर्केल ने कहा कि टीम में अब तक अभिषेक शर्मा के खराब प्रदर्शन को लेकर कोई चर्चा नहीं हुई है। अभिषेक को बस एक अच्छी शुरुआत की जरूरत है। उसके बाद वह लय पकड़ लेंगे। दूसरी ओर ईशान किशन अच्‍छी लय में हैं। ऐसे में ज्‍यादा संभावना है कि अभिषेक और ईशान ही पारी की शुरुआत कर सकते हैं।
मिडिल ऑर्डर में बदलाव की संभावना नहीं

मिडिल ऑर्डर में भारतीय टीम ज्‍यादा बदलाव नहीं करेगी। 3 नंबर पर तिलक वर्मा, 4 पर कप्‍तान सूर्यकुमार यादव और 5 पर शिवम दुबे को मौका मिल सकता है। हार्दिक पांड्या और रिंकू सिंह फिनिशन के रोल में नजर आ सकते हैं। वहीं उपकप्‍तान अक्षर पटेल की प्‍लेइंग 11 में वापसी हो सकती है।

पिछले मैच में उन्‍हे आराम दिया गया था। ऐसे में वॉशिंगटन सुंदर को बाहर बैठना पड़ सकता है। तेज गेंदबाजी की जिम्‍मेदारी जसप्रीत बुमराह और अर्शदीप सिंह को सौंपी जा सकती है। वहीं स्पिन की कमान वरुण चक्रवर्ती संभाल सकते हैं।
भारत की संभावित प्‍लेइंग 11

ईशान किशन (विकटकीपर), अभिषेक शर्मा, तिलक वर्मा, सूर्यकुमार यादव (कप्‍तान), हार्दिक पांड्या, शिवम दुबे, रिंकू सिंह, अक्षर पटेल, अर्शदीप सिंह, वरुण चक्रवर्ती, जसप्रीत बुमराह।
भारतीय टीम

ईशान किशन (विकेटकीपर), अभिषेक शर्मा, तिलक वर्मा, सूर्यकुमार यादव (कप्तान), हार्दिक पांड्या, शिवम दुबे, रिंकू सिंह, अक्षर पटेल, कुलदीप यादव, वरुण चक्रवर्ती, जसप्रीत बुमराह, संजू सैमसन, मोहम्मद सिराज, वॉशिंगटन सुंदर, अर्शदीप सिंह।

यह भी पढ़ें- 9 दिन, 12 मैच और 4 टीमों की घर वापसी: T20 World Cup 2026 में आज से सुपर-8 का आगाज, ऐसा है पूरा शेड्यूल

यह भी पढ़ें- T20 World Cup 2026 में साउथ अफ्रीका के खिलाफ अभिषेक शर्मा की होगी \“अग्निपरीक्षा\“, क्या ऑफ स्पिन की बाधा कर पाएंगे पार?
like (0)
deltin33administrator

Post a reply

loginto write comments
deltin33

He hasn't introduced himself yet.

1510K

Threads

0

Posts

4710K

Credits

administrator

Credits
474606