search

UP Weather Update: यूपी के इन 15 जिलों में ओलावृष्टि का अलर्ट, तापमान ग‍िरने से बढ़ेगी ठंड

Chikheang 2026-1-24 06:56:31 views 790
  

उत्तर प्रदेश में मौसम ने ली करवट, कई ज‍िलों में बार‍िश।



जागरण संवाददाता, लखनऊ। प्रदेश में पश्चिमी विक्षोभ के सक्रिय होने से मौसम ने फिर करवट ली है। शुक्रवार को पश्चिमी उत्तर प्रदेश के तराई, एनसीआर और उत्तराखंड से सटे जिलों में 30 से 40 किमी प्रतिघंटे रफ्तार से हवा चली। अचानक मौसम बदलने से दोपहर में शामली, गाजियाबाद, मेरठ, सहारनपुर और आसपास के जिलों में करीब 60 किलोमीटर प्रतिघंटा की रफ्तार हवा के साथ बूंदाबांदी भी हुई।

लखनऊ में भी 25-30 किलोमीटर प्रतिघंटा की रफ्तार से हवा चली और शाम को कहीं-कहीं छींटे पड़ीं। कई जिलों में दिन के अधिकतम तापमान में पांच से छह डिग्री सेल्सियस तक गिरावट दर्ज की गई। मुजफ्फर नगर में दिन का पारा 14.8 और मेरठ में करीब 10 डिग्री गिरावट के साथ 15 डिग्री सेल्सियस रिकॉर्ड किया गया।

मौसम विभाग के अनुसार, शनिवार को लखनऊ समेत पूर्वी एवं पश्चिमी यूपी के कई जिलों में हल्की बारिश के आसार हैं, जिससे अगले 48 घंटों में न्यूनतम तापमान में तीन से पांच डिग्री सेल्सियस तक गिरावट हो सकती है। इसका असर लखनऊ में भी दिखेगा। इसके अलावा पश्चिमी तराई और उत्तराखंड से सटे लगभग 15 जिलों में ओलावृष्टि का अलर्ट जारी किया गया है।

वरिष्ठ मौसम वैज्ञानिक अतुल कुमार सिंह के अनुसार, उत्तर प्रदेश में 27 जनवरी से एक और पश्चमी विक्षोभ सक्रिय हो रहा है। इस दौरान पूर्वी एवं पश्चिमी क्षेत्र के कुछ जिलों में बारिश होगी। इसकी वजह से पूर्वी और पश्चिमी दोनों क्षेत्रों में दिन व रात के तापमान में उतार-चढ़ाव जारी रहेगा। शनिवार को पश्चिमी यूपी में न्यूनतम तापमान में पांच डिग्री तक की वृद्धि के आसार हैं।

मध्यांचल में बादलों की वजह से दिन के तापमान एक-दो डिग्री सेल्सियस की गिरावट हो सकती है। उन्होंने बताया कि सहारनपुर, शामली, मुजफ्फरनगर, मेरठ, हापुड़, बुलंदशहर, अलीगढ़, कासगंज, बिजनौर, अमरोहा, मुरादाबाद, रामपुर, बरेली, संभल और बदायूं में शनिवार और रविवार को ओलावृष्टि के पूर्वानुमान हैं।

यह भी पढ़ें- UP Weather: बरसात से बदला मौसम, शामली में तापमान में आई गिरावट
like (0)
ChikheangForum Veteran

Post a reply

loginto write comments
Chikheang

He hasn't introduced himself yet.

510K

Threads

0

Posts

1610K

Credits

Forum Veteran

Credits
169187