search
 Forgot password?
 Register now
search

Snowfall In Himachal: हिमाचल में ठंडा हुआ मौसम, रोहतांग सहित इन दर्रों में भारी हिमपात; मनाली-लेह हाईवे पर फंसे वाहन

cy520520 2025-10-6 19:06:44 views 1262
  लाहुल स्पीति में हो रही बर्फबारी के कारण मनाली-लेह हाईवे पर रोके गए ट्रक। जागरण





जसवंत ठाकुर, मनाली। Snowfall In Himachal, हिमाचल प्रदेश में मौसम ने करवट बदल ली है। प्रदेश में बारिश और बर्फबारी के कारण ठंड ने दस्तक दे दी है। प्रदेश में तापमान 14 डिग्री सेल्सियस तक गिर गया है। पहाड़ी क्षेत्रों में लोग ठंड से ठिठुरने लगे हैं। रोहतांग सहित बारालाचा व शिंकुला दर्रे में गत रात से भारी हिमपात हो रहा है। इन दर्रे में आधा फीट से अधि हिमपात हो चुका है। विज्ञापन हटाएं सिर्फ खबर पढ़ें

हिमपात के कारण लेह व जांस्कर जाने वाले वाहन दारचा में फंस गए हैं, जबकि लेह से मनाली आ रहे वाहन भी उपसी व सरचू में फंस गए हैं।  


लाहुल स्पीति में बर्फबारी... pic.twitter.com/h4CwvbQqGH— Rajesh Sharma (@sharmanews778) October 6, 2025

लेह हाईवे पर वाहनों की आवाजाही पूरी तरह से ठप

रविवार को हिमपात का क्रम शुरू हुआ था, लेकिन रोहतांग दर्रे के बजाय शिंकुला व बारालाचा दर्रे में हिमपात कम होने से दोपहर बाद वाहन अपने गंतव्यों की ओर रवाना हो गए थे। सोमवार को हिमपात की रफ्तार तेज होने से आवाजाही पूरी तरह ठप हो गई है।


सरचू की अस्थायी चौकी जिस्पा की स्थापित

लेह लद्दाख के लिए आने जाने वाले वाहन चालकों सहित पर्यटकों की मदद के लिए सरचू में स्थापित अस्थायी चौकी को लाहुल स्पीति पुलिस ने जिस्पा में स्थापित कर दिया है। हिमपात की रफ्तार तेज होती देख पुलिस जवान सरचू से दारचा आ गए हैं। पुलिस चौकी के हट जाने से लेह लद्दाख की ओर सफर करने वालों के लिए अब जोखिम बढ़ गया है।

हालांकि सरचू में कुछ एक ढाबे व बीआरओ का अस्थायी ट्रांजिट कैप अभी सहारा बने हुए हैं, लेकिन अब पुलिस जवानों के न होने से दिक्कत बढ़ेगी। अब वाहन चालकों को अधिक सावधानी पूर्वक लेह मार्ग पर सफर करना होगा।


पर्यटकों के लिए रोहतांग बंद

पर्यटकों की पहली पसंद रहने वाले रोहतांग दर्रे में सोमवार को भी वाहनों की आवाजाही बंद है। आज भी सभी वाहनों को गुलाबा में रोका गया है। डीएसपी मनाली केडी शर्मा ने बताया कि रोहतांग दर्रे में भारी हिमपात हो रहा है। उन्होंने पर्यटकों से आग्रह किया कि पर्यटन स्थल गुलाबा से आगे न जाएं। उन्होंने बताया कि दर्रे पर पर्यटकों की आवाजाही मौसम पर निर्भर रहेगी।


लाहुल घाटी में सेब की फसल के लिए आफत बने बर्फ के फाहे

लाहुल घाटी में सेब की फसल  के लिए बर्फ के फाहे आफत बन गए है। हिमपात होने से सेब से लदे पेड़ों की टहनियों के टूटने का खतरा बना हुआ है। बागवान अजीत, पलजोर,  अशोक व दोरजे ने बताया कि घाटी में लगातार बर्फ के फाहे गिर रहे है। उन्होंने बताया कि क्रम ऐसा ही रहा तो उनकी परेशान बढ़ सकती है। उन्होंने बताया कि पहले बरसात के कारण सब्जियां मंडियों में नहीं पहुंच पाई अब हिमपात उनकी दिक्कत बढ़ा रहा है।



यह भी पढ़ें- Himachal Snowfall: सीजन की पहली बर्फबारी से निखरे मनाली और लाहुल के पर्यटन स्थल, लेह हाईवे पर फंसे वाहन; एडवायजरी जारी
like (0)
cy520520Forum Veteran

Post a reply

loginto write comments
cy520520

He hasn't introduced himself yet.

510K

Threads

0

Posts

1510K

Credits

Forum Veteran

Credits
153644

Get jili slot free 100 online Gambling and more profitable chanced casino at www.deltin51.com