ताजमहल की फाइल फोटो।
जागरण संवाददाता, आगरा। रिपब्लिक ऑफ क्रोएशिया के प्रधानमंत्री आंद्रेज प्लेंकोविक आज ताजमहल और किला देखेंगे। रिपब्लिक ऑफ क्रोएशिया के प्रधानमंत्री की ताजमहल विजिट के लिए सुरक्षा कड़ी कर दी है। आंद्रेज की विजिट को सुबह 10:30 बजे ताजमहल में पर्यटकों का प्रवेश बंद कर दिया गया। दोपहर 12 बजे तक स्मारक को पर्यटकों से खाली करा लिया गया।
पर्यटकों के लिए बंद ताजमहल
पूर्वी गेट स्थित दुकानें सुबह 10 बजे ही बंद करा दी गईं। वह अभी थोड़ी देर में ताजमहल पहुंचेंगे। उनकी यात्रा पूरी होने तक ताजमहल पर्यटकों के लिए बंद रहेगा। आगरा किला में दोपहर 1:30 बजे तक ही पर्यटकों को प्रवेश मिलेगा। शाम 5:30 बजे तक का उनका आगरा किला देखने का कार्यक्रम है।
एएसआई के आगरा सर्किल की अधीक्षण पुरातत्वविद डॉक्टर स्मिथा एस. कुमार के अनुसार, रिपब्लिक ऑफ क्रोएशिया के प्रधानमंत्री की यात्रा के चलते ताजमहल में शनिवार सुबह 10:40 बजे के बाद पर्यटकों को प्रवेश नहीं मिलेगा। पर्यटकों को बाहर निकालकर सुरक्षा जांच की जाएगी। |