search

केंद्र सरकार ने हिमाचल को जारी किए 286 करोड़ रुपये, राज्यसभा सदस्य हर्ष महाजन ने बताया किस योजना में खर्च होगी राशि

Chikheang 1 hour(s) ago views 858
  

राज्यसभा सदस्य हर्ष महाजन और प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी। जागरण आर्काइव



जागरण संवाददाता, शिमला। हिमाचल प्रदेश से भाजपा के राज्यसभा सदस्य हर्ष महाजन ने कहा कि प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी के नेतृत्व वाली केंद्र सरकार हिमाचल प्रदेश के सर्वांगीण विकास और प्रगति के लिए निरंतर प्रतिबद्ध है। हर आवश्यकता के समय प्रदेश के साथ मजबूती से खड़ी रही है। केंद्र सरकार ने हिमाचल प्रदेश को लगभग 286 करोड़ की वित्तीय सहायता जारी की है।
10 दिन में हस्तांतरित होगी राशि

इसमें 27.23 करोड़ कैपिटल इन्वेस्टमेंट योजना की दूसरी किस्त और 259 करोड़ आपदा पुनर्निर्माण और अधोसंरचना सुदृढ़ीकरण के लिए स्वीकृत किए हैं। यह राशि 10 कार्य दिवस के भीतर संबंधित एजेंसियों को हस्तांतरित की जानी है। इसका उपयोग सड़क, पुल, भवन, सार्वजनिक ढांचे तथा अन्य आधारभूत सुविधाओं के विकास कार्यों में किया जाएगा।
किस योजना के तहत दी गई राशि

हर्ष महाजन ने कहा कि यह सहायता स्पेशल असिस्टेंस टू स्टेट्स फॉर कैपिटल इन्वेस्टमेंट योजना के अंतर्गत दी गई है, इसका उद्देश्य राज्यों में बुनियादी ढांचे के विकास को गति देना और आर्थिक गतिविधियों को प्रोत्साहित करना है। पारदर्शिता और जवाबदेही सुनिश्चित करने के लिए परियोजनाओं में किसी भी प्रकार का परिवर्तन करने से पहले केंद्र की पूर्व स्वीकृति अनिवार्य होगी।

यदि उपयोगिता प्रमाणपत्र समय पर प्रस्तुत नहीं किए गए तो अगली किस्त रोकी जा सकती है । दोहरी फंडिंग पाए जाने पर भविष्य में केंद्रीय सहायता में कटौती भी संभव है।
विकास कार्यों को गति मिलेगी

सांसद ने कहा कि केंद्र की यह सहायता हिमाचल के लिए बड़ी राहत है, इससे प्रदेश में विकास कार्यों को नई गति मिलेगी। उन्होंने केंद्र सरकार का आभार व्यक्त करते हुए कहा कि मोदी सरकार ने हमेशा हिमाचल को प्राथमिकता दी है।

संकट के समय संकट में सच्चा साथी बनकर प्रदेश की मदद की है। अंत में हर्ष महाजन ने कहा कि भाजपा हमेशा तथ्यों और आंकड़ों के आधार पर जनता के सामने सच्चाई रखती रही है। आगे भी प्रदेश हितों की रक्षा तथा विकास के मुद्दों को मजबूती से उठाती रहेगी।

यह भी पढ़ें: कुल्लू में शादी से इन्कार किया तो युवक ने लड़की के घर में लगा दी आग, पड़ोसियों ने बचाई जान
like (0)
ChikheangForum Veteran

Post a reply

loginto write comments
Chikheang

He hasn't introduced himself yet.

510K

Threads

0

Posts

1610K

Credits

Forum Veteran

Credits
165608