search

हाथरस डीएम अतुल वत्स की छापामार कार्रवाई, मिलावटी खाद फैक्ट्री का भंडाफोड़; लाखों का माल जब्त

LHC0088 1 hour(s) ago views 671
  

नकली खाद पर डीएम का छापा।



जागरण संवाददाता, हाथरस। सासनी में प्रशासनिक अधिकारियों ने छापेमारी कर मिलावटी खाद बनाने की फैक्ट्री का भंडाफोड़ किया। वहां बड़ी मात्रा में सरकारी और उसमें मिश्रण कर बनाई गई मिलावटी खाद बरामद की गई है। डीएम ने भी मौका मुआयना किया। खाद के चार नमूने लेकर प्रयोगशाला के लिए भेजे गए हैं। इस मामले में मुकदमे की तैयारी की जा रही है।
डीएम को मिली सूचना पर प्रशासनिक अधिकारियों ने मारा छापा

डीएम अतुल वत्स ने बताया कि तहसील सासनी के पास अवैध रूप से संचालित मिलावटी खाद फैक्ट्री के बारे में जानकारी मिली थी। उनके निर्देश पर प्रभारी अधिकारी कलक्ट्रेट धर्मेंद्र चौहान, उप जिलाधिकारी सासनी नीरज शर्मा, जिला कृषि अधिकारी निखिल देव तिवारी ने पुलिस बल के साथ मौके पर छापेमारी की। वहां अवैध रूप से खाद बनाई जा रही थी।  
मिलावटी खाद के चार नमूने लिए, लाखाें के माल का जखीरा बरादम

छापेमारी के दौरान परिसर से भारी मात्रा में पांच क्विंटल डीएपी, 18.50 क्विंटल पोटास, 48 क्विंटल एनपीकेएस, 122.5 क्विंटल टेक्निकल ग्रेड यूरिया, एगमार्क बैग भरे हुए 52.50 क्विंटल समेत कुल 246.50 क्विंटल खाद बरामद किया गया। लगभग 1500 पैकेट खाली बरामद किए गए।

बरामद माल की कीमत 863000 रुपये है। मौके पर मिले फैक्ट्री संचालक अनुज भार्गव के पास उर्वरक भंडारण का कोई प्रपत्र नहीं मिला। परिसर के बाहर बिल्डिंग मैटेरियल लिखा लिखा हुआ था। भवन के अंदर गोदाम में खाद का भंडारण मिला।


प्रारंभिक जांच में सामने आया कि सरकारी खाद को कच्चे माल के रूप में प्रयोग कर उस में केमिकल मिला बाजार में औद्योगिक उपयोग को बेचा जा रहा था। इससे किसानों के साथ धोखाधड़ी की जा रही थी। इसमें संलिप्त लाेगों के विरुध कठोर कार्रवाई की जाएगी।


-

अतुल वत्स, डीएम हाथरस।
like (0)
LHC0088Forum Veteran

Post a reply

loginto write comments
LHC0088

He hasn't introduced himself yet.

510K

Threads

0

Posts

1610K

Credits

Forum Veteran

Credits
163520