search

मेरठ में PM का रैली स्थल SPG के हवाले, 8000 पुलिसकर्मी तैनात

cy520520 1 hour(s) ago views 453
  

(फाइल फोटो)



जागरण संवाददाता, मेरठ। प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी की रविवार को होने वाली रैली की सभी तैयारी पूरी कर ली गईं। पुलिस की तरफ से ड्यूटी चार्ट भी जारी कर दिया। तीन जोन मेरठ, आगरा और बरेली से पुलिस फोर्स बुलाई गई हैं, मेरठ के अलावा पीएसी की लखनऊ, मुरादाबाद और गाजियाबाद की वाहिनी से भी फोर्स बुलाया गया।

आरएएफ और अर्धसैनिक बल की भी ड्यूटी लगाई गई है। शुक्रवार को सभा स्थल पर सभी को ड्यूटी कार्ड जारी कर दिए गए। साथ ही एडीजी, कमिश्नर, डीआइजी, डीएम और एसएसपी ने संयुक्त रूप से ब्रीफिंग कर ड्यूटी के बारे में जानकारी दी। एसपीजी और एनएसजी की टीम भी पहुंच गई हैं, रैली स्थल के मंच और एसपीजी ने कब्जे में ले लिया है। प्रथम लेयर में एसपीजी रहेगी। दूसरी लेयर में सादी वर्दी में पुलिस को लगाया गया है। उसके बाद पीएसी और अर्धसैनिक बल लगा दिया गया।

प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी की रैली को लेकर आठ हजार पुलिसकर्मियों की ड्यूटी लगाई गई है, यह पुलिसकर्मी शताब्दीनगर और मेरठ साउथ स्टेशन पर रहेंगे। साथ ही दोनों हेलीपड के साथ-साथ सभा स्थल पर भी पुलिस लगाई गई। मेरठ साउथ स्टेशन से प्रधानमंत्री कार में सवार होकर सभा स्थल पर पहुंचेंगे।

इसलिए मेरठ साउथ स्टेशन से सभा स्थल पर पूरे रास्ते में पुलिस लगाई गई है। शताब्दीनगर और मेरठ साउथ स्टेशन के आसपास फैक्ट्री और मकानों में अर्धसैनिक बल लगाया गया। सभा स्थल के आसपास मकानों और फैक्ट्रियों में भी अर्धसैनिक बलों की तैनाती कर दी गई है। रविवार को सुबह आठ बजे ड्यूटी खड़ी कर दी जाएगी।

शुक्रवार को करीब तीन घंटे तक सभा स्थल पर अफसरों ने ड्यूटी करने वाले पुलिसकर्मियों की ब्रीफिंग की। उन्हें ड्यूटी के बारे में समझाया गया। भीड़ पर नियंत्रण करने के बारे में विस्तार से जानकारी दी। कोई भी पशु और कुत्ता भीड़ के बीच में आ जाए, ऐसे में पुलिसकर्मी अपनी ड्यूटी छोड़कर उनके पीछे न भागे। सभी अपने ड्यूटी प्वाइंट पर मुस्तैद रहेंगे। रिजर्व में भी सभा स्थल और रैपिड स्टेशनों के पास पुलिस बल रखा गया है। शनिवार को रैली स्थल और दोनों स्टेशनों पर पुलिस की रिहर्सल की जाएगी। सभा स्थल पर मंच के पास ड्यूटी करने वाले पुलिसकर्मियों को विशेष सर्तकता बरतने के आदेश दिए है।
प्रधानमंत्री और मुख्यमंत्री के लिए फ्लीट तैयार

प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी और मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ की सुरक्षा को लेकर फ्लीट तैयार की गई है। प्रधानमंत्री की फ्लीट में एसपीजी रहेंगी, जबकि मुख्यमंत्री की फ्लीट में एनएसजी को रखा गया है। मुख्यमंत्री की फ्लीट में 16 गाड़ियां रखी गईं है। उनकी फ्लीट की जिम्मेदारी सीओ को दी गई है, जबकि प्रधानमंत्री की फ्लीट में 20 से अधिक गाड़ियां रहेगी।

उनकी फ्लीट की जिम्मेदारी आइपीएस अफसर को दी गई है। सभी वाहनों का शुक्रवार को रिहर्सल किया जा चुका है। हेलीपैड़ से लेकर रैपिड स्टेशन और यहां से सभा स्थल पर तक फ्लीट में मौजूद वाहनों को ले जाया जा चुका है। ताकि रविवार को कोई भी चुक न हो सकें।
like (0)
cy520520Forum Veteran

Post a reply

loginto write comments
cy520520

He hasn't introduced himself yet.

510K

Threads

0

Posts

1610K

Credits

Forum Veteran

Credits
161092