search

Weekly Numerology Horoscope: अपनी जन्मतिथि से जानें किन मूलांक वालों होगी तरक्की और किन्हें रहना होगा सतर्क?

cy520520 1 hour(s) ago views 56
  

Weekly Numerology Horoscope: कैसा रहेगा यह सप्ताह? (Image Source: AI-Generated)



भानुप्रिया मिश्रा, एस्ट्रोपत्री। 23 फरवरी से 1 मार्च का यह सप्ताह एक खास लक्ष्य को लेकर आगे बढ़ने का है। पिछले दिनों आपने जो भी योजनाएं बनाईं या जो कुछ भी सीखा, अब उन्हें असल जिंदगी में लाने का समय आ गया है। यह सप्ताह आपसे जिम्मेदारी और समझदारी की मांग करता है।

फिलहाल कोई बड़ा जोखिम उठाने या जल्दबाजी में फैसले लेने के बजाय थोड़ा धैर्य रखना ही उचित रहेगा। इस दौरान आप अपने काम से लेकर अपनी सेहत तक, हर चीज को सही करने की कोशिश करेंगे। आप जितने शांत रहेंगे और जितनी सहजता से काम लेंगे, नतीजे उतने ही शानदार मिलेंगे।

फरवरी अब समाप्त हो रहा है और अब समय सिर्फ सोचने का नहीं, बल्कि कुछ कर दिखाने का है। यह सप्ताह इस बात पर निर्भर करेगा कि आप कितनी बारीकी और सूझबूझ से आगे बढ़ते हैं, न कि इस पर कि आप कितनी तेजी से काम करते हैं। आप कोई नया रूटीन शुरू करना चाहते हैं या अपने करियर को मजबूत बनाना चाहते हैं, तो कदम बढ़ाने के लिए इससे बेहतर समय नहीं हो सकता।

बस याद रखें कि कोई भी फैसला ठंडे दिमाग से ही लें गुस्से या ईगो में आकर कही गई बातें आपके काम और रिश्तों, दोनों को नुकसान पहुंचा सकती हैं। अगर आप धीरज रखेंगे, तो तरक्की पक्की है। चलिए एस्ट्रोपत्री की विशेषज्ञ न्यूमरोलॉजिस्ट भानुप्रिया मिश्रा जी से जानते हैं मूलांक 1 से लेकर 9 का साप्ताहिक अंक राशिफल।
मूलांक 1 (1, 10, 19, 28 को जन्मे लोग)

कामकाज और पैसा: यह सप्ताह आपके काम करने के अंदाज को निखारने वाला है, बस आपको थोड़ा अनुशान में रहना होगा। किसी नए काम को शुरू करने का जोश तो मन में रहेगा, लेकिन कामयाबी तभी मिलेगी जब आप हर कदम पूरी प्लानिंग के साथ उठाएंगे। ध्यान रहे कि खुद पर घमंड न करें और अपनी जमा-पूंजी को संभलकर खर्च करें।
सेहत: ऑफिस में काम का दबाव थोड़ा बढ़ सकता है, इसलिए अपनी नींद के साथ समझौता न करें और पौष्टिक खाना खाएं। मन का तनाव कम करने के लिए थोड़ी कसरत करना आपके लिए बहुत अच्छा रहेगा।
रिश्ते: आपका थोड़ा कड़क या सख्त व्यवहार घर के लोगों को परेशान कर सकता है। थोड़ा मीठा बोलें और दूसरों की बातों को भी सम्मान दें। घर-परिवार के मसलों को जिद के बजाय प्यार से निपटाएं।
काम की बात: खुद पर भरोसा होना अच्छी बात है, पर यह तभी अच्छा लगता है जब इसमें थोड़ा बड़प्पन और विनम्रता भी हो।

करियर को लेकर आगे क्या संकेत हैं? अपनी फ्री पर्सनलाइज्ड करियर कुंडली देखें।
मूलांक 2 (2, 11, 20, 29 को जन्मे लोग)

कामकाज और पैसा: इस सप्ताह लोगों से आपका मिलना-जुलना और आपकी मिलनसार छवि बहुत काम आने वाला है। अगर आप टीम के साथ मिलकर चलेंगे, तो तरक्की के रास्ते आसानी से खुलेंगे। किसी भी फैसले को लेकर मन में उलझनें पैदा न होने दें, बल्कि अपनी सहजता और सूझबूझ पर भरोसा रखें। एक बात का ध्यान रखें कि बिना सोचे-समझे या बिना जरूरत के खरीदारी करने से बचें।
सेहत: इस सप्ताह आप भावनात्मक रूप से थोड़े भावुक रह सकते हैं, जिससे मन थोड़ा अशांत हो सकता है। खुद को शांत रखने के लिए थोड़ा समय ध्यान लगाने में बिताएं या खुली हवा में घूमें-फिरें, इससे आप बहुत अच्छा महसूस करेंगे।
रिश्ते: इस सप्ताह आपके मन में अपनों से थोड़े और प्यार और सहारे की चाहत रहेगी। अपनी भावनाओं को मन में दबाकर न रखें, बल्कि जो महसूस कर रहे हैं उसे खुलकर कहें। इससे आपके रिश्तों में नजदीकियां और भरोसा और बढ़ेगा।
काम की बात: हमेशा याद रखें कि आपके मन का संतुलन ही आपकी सबसे बड़ी ताकत है।

सेहत को लेकर ग्रह क्या कहते हैं? फ्री पर्सनलाइज्ड स्वास्थ्य भविष्य देखें।
मूलांक 3 (3, 12, 21, 30 को जन्मे लोग)

कामकाज और पैसा: इस सप्ताह आपकी कला को अब एक सही रास्ता मिलने वाला है। जो काम काफी समय से लटके हुए थे, उन्हें निपटाने के लिए यह सबसे अच्छा समय है। बस थोड़ा आलस छोड़ें और अपने खर्चों पर लगाम लगाएं, ताकि आगे चलकर पैसों को लेकर कोई टेंशन न हो।
सेहत: दिमाग में एक साथ बहुत सारी बातें चलने की वजह से थोड़ी बेचैनी महसूस हो सकती है। अच्छा होगा कि आप अपनी इस मानसिक ऊर्जा को किसी रचनात्मक या प्रोडक्टिव काम में लगाएं, इससे आपका मन शांत रहेगा।
रिश्ते: हंसी-मजाक करना तो ठीक है, लेकिन कुछ मौकों पर गंभीरता दिखाना भी जरूरी होता है। अपने करीबियों से ईमानदारी और सहजता के साथ बात करें, इससे आपके रिश्तों में भरोसा और ज्यादा बढ़ेगा।
काम की बात: आपके पास जो हुनर है, उसे जिम्मेदारी के साथ इस्तेमाल करना सीखें।
मूलांक 4 (4, 13, 22, 31 को जन्मे लोग)

कामकाज और पैसा: यह सप्ताह आपके लिए बहुत शानदार रहने वाला है। आपने जो मेहनत की है और जिस तरह से प्लानिंग की है, उसका असर अब साफ दिखने लगेगा। करियर या किसी प्रॉपर्टी को लेकर आप कोई बड़ा और फायदेमंद फैसला ले सकते हैं। हो सकता है कामयाबी की गति थोड़ी धीमी हो, पर कामयाबी आपको जरूर मिलेगी।
सेहत: अपनी दिनचर्या को जैसा चल रहा है वैसा ही रहने दें, लेकिन अपने साथ बहुत ज्यादा सख्ती न बरतें। थोड़ा रिलैक्स रहें और मन को हल्का रखने के लिए फिल्म देखने या संगीत सुनने जैसे मनोरंजन का सहारा लें।
रिश्ते: आप घर-बाहर की जिम्मेदारियों को पूरा करने में इतने ज्यादा डूब सकते हैं कि अपनों पर प्यार जताना ही भूल जाएं। काम जरूरी है, लेकिन अपने परिवार को भी यह महसूस करवाएं कि वे आपके लिए कितने खास हैं। उनके साथ नरमी से पेश आएं।
काम की बात: बस एक बात याद रखें लगातार की गई कोशिश ही जीवन में स्थिरता और मजबूती लाती है।

शादी में देर की वजह क्या हो सकती है? फ्री पर्सनलाइज्ड विवाह भविष्य देखें।
मूलांक 5 (5, 14, 23 को जन्मे लोग)

कामकाज और पैसा: यह सप्ताह आपको सिखाएगा कि सही प्लानिंग करना कितना जरूरी है। जल्दबाजी में आकर लिया गया कोई भी बड़ा फैसला या रिस्क आपको नुकसान पहुंचा सकता है। अपने आइडियाज को सिर्फ दिमाग में न रखें, उन्हें एक सही रूप दें और अपने खर्चों पर थोड़ा सहियम रखें।
सेहत: मन में थोड़ी बेचैनी या छटपटाहट महसूस हो सकती है। इसे दूर करने के लिए सुबह-शाम की हल्की सैर या योग का सहारा लें, इससे आप काफी बेहतर और सहजता महसूस करेंगे।
रिश्ते: किसी से भी बात करते समय अपने गुस्से पर काबू रखें। दूसरों की बातों को सिर्फ सुनें नहीं, बल्कि उन्हें गहराई से समझने की कोशिश करें। आपकी यही बात अपनों के बीच आपका भरोसा और ज्यादा बढ़ाएगी।
काम की बात: हमेशा याद रखें कि थोड़ा सा अनुशासन ही आपको असल मायने में खुलकर जीने की आजादी देता है।
मूलांक 6 (6, 15, 24 को जन्मे लोग)

कामकाज और पैसा: इस हफ्ते घर और ऑफिस, दोनों ही जगह जिम्मेदारियां थोड़ी बढ़ सकती हैं। आप अपनी तरफ से दूसरों की मदद करने के लिए हमेशा तैयार रहेंगे, जो अच्छी बात है। परिवार के सुरक्षित भविष्य के लिए पैसों की सही प्लानिंग करना इस समय जरूरी है। बस एक बात का ध्यान रखें उतना ही काम हाथ में लें जितना आप आसानी से कर सकें अपनी क्षमता से ज्यादा का वादा न करें।
सेहत: काम के बोझ से ज्यादा मन की थकान आपको परेशान कर सकती है, जो सेहत पर भारी पड़ सकती है। खुद को तरोताजा रखने के लिए संगीत सुनें या अपने पसंदीदा काम के लिए थोड़ा समय निकालें। इससे आप काफी अच्छा महसूस करेंगे।
रिश्ते: आपसी रिश्तों में पहले से ज्यादा गहराई और मजबूती आएगी। जो लोग शादीशुदा हैं, उनका पूरा ध्यान घर की खुशहाली पर रहेगा। वहीं, जो लोग सिंगल हैं, मुमकिन है कि उनकी जिंदगी में किसी नए और खास इंसान की एंट्री हो जाए।
काम की बात: दूसरों का ख्याल रखना बहुत नेक काम है, लेकिन इस चक्कर में अपनी जरूरतों को नजरअंदाज न करें।
मूलांक 7 (7, 16, 25 को जन्मे लोग)

कामकाज और पैसा: यह सप्ताह कोई भी कदम बहुत सोच-समझकर उठाने का है। किसी भी कागज पर दस्तखत करने या कहीं पैसा लगाने से पहले अच्छी तरह छानबीन जरूर कर लें। मुमकिन है कि करियर को लेकर आपके सामने कोई नया और बेहतर रास्ता खुल जाए।
सेहत: भीड़-भाड़ से दूर अकेले में थोड़ा समय बिताना आपको दिमागी सुकून देगा। अच्छी किताबें पढ़ने या ध्यान लगाने से आपका मन खुश रहेगा।
रिश्ते: इस हफ्ते आप थोड़े खोये-खोये या गुमसुम रह सकते हैं। खुद को कमरे में बंद करने के बजाय अपने दिल की बात अपनों से कहें। बातचीत करते रहेंगे तो रिश्तों में कभी दूरियां नहीं आएंगी।
काम की बात: अपनी खूबियों और कमियों को पहचानना ही आपको सही मंजिल तक पहुंचाएगा।
मूलांक 8 (8, 17, 26 को जन्मे लोग)

कामकाज और पैसा: कार्यक्षेत्र में आपकी इज्जत और पद दोनों बढ़ सकते हैं। इस समय अपना पूरा ध्यान पैसों के सही हिसाब-किताब और पुराने उधार चुकाने पर लगाएं। ऑफिस में किसी से उलझने या ईगो दिखाने से बचें चुपचाप अपना काम करते रहना ही आपकी सबसे बड़ी जीत होगी।
सेहत: काम अपनी जगह है, पर आराम के साथ समझौता न करें। बहुत ज्यादा भागदौड़ आपको थका सकती है, इसलिए अपना एक फिक्स रूटीन बनाएं और उसका पालन करें।
रिश्ते: दुनिया के सामने आप भले ही कठोर, पर अपने अंदर के प्यार को अपनों के सामने जाहिर होने दें। जब आप अपनी भावनाएं खुलकर बताएंगे, तो लोगों का आप पर यकीन और बढ़ जाएगा।
काम की बात: ईमानदारी और सूझबूझ ही कामयाबी का असली रास्ता है।
मूलांक 9 (9, 18, 27 को जन्मे लोग)

कामकाज और पैसा: यह सप्ताह पुरानी बातों को पीछे छोड़कर नई शुरुआत करने का है। जो काम या प्रोजेक्ट आपको मुनाफा नहीं दे रहे, उन्हें बंद कर देना ही आपके लिए अच्चा है। अपने बजट का ध्यान रखें और फालतू के खर्चों से बचें।
सेहत: मन को शांत रखने की कोशिश करते रहें। दिनभर के तनाव को कम करने के लिए अपनी किसी हॉबी या कला के लिए थोड़ा समय जरूर निकालें, इससे आप बहुत हल्का महसूस करेंगे।
रिश्ते: दूसरों के प्रति थोड़ी हमदर्दी और समझदारी दिखाएंगे तो रिश्तों में मिठास घुलेगी। पुरानी कड़वाहट को दिल से निकाल फेंकें, ताकि आपकी जिंदगी में नए और प्यारे रिश्तों की जगह बन सके।
काम की बात: जब तक आप पुराना बोझ नहीं उतारेंगे, नई और बेहतर शुरुआत नहीं कर पाएंगे।
पढ़ें साल 2026 का अंक राशिफल
मूलांक 1 वार्षिक राशिफलमूलांक 4 वार्षिक राशिफलमूलांक 7 वार्षिक राशिफल
मूलांक 2 वार्षिक राशिफलमूलांक 5 वार्षिक राशिफलमूलांक 8 वार्षिक राशिफल
मूलांक 3 वार्षिक राशिफलमूलांक 6 वार्षिक राशिफलमूलांक 9 वार्षिक राशिफल


अंकज्योतिष विशेषज्ञ: भानुप्रिया मिश्रा, Astropatri.com, फीडबैक के लिए लिखें: hello@astropatri.com
like (0)
cy520520Forum Veteran

Post a reply

loginto write comments
cy520520

He hasn't introduced himself yet.

510K

Threads

0

Posts

1610K

Credits

Forum Veteran

Credits
161179