हिमाचल प्रदेश पुलिस की शूटिंग टीम इंदौर रवाना होने से पूर्व। जागरण
जागरण संवाददाता, नाहन। मध्य प्रदेश के इंदौर में होने वाली 19वीं आल इंडिया पुलिस शूटिंग प्रतियोगिता के लिए हिमाचल प्रदेश पुलिस की टीम शनिवार को छठी भारतीय रिजर्व बटालियन मुख्यालय धौलाकुआं सिरमौर से रवाना हुई। बटालियन के कमांडेंट आइपीएस भागमल ठाकुर व हिमाचल प्रदेश पुलिस शूटिंग क्लब के कोच इंस्पेक्टर सुरेश चौहान ने बताया कि प्रतियोगिता 24 फरवरी से एक मार्च तक होगी। इसमें हिमाचल प्रदेश पुलिस शूटिंग क्लब की टीम के 10 सदस्य भाग ले रहे हैं।
एचपीएस विजय कुमार करेंगे 25 मीटर रैपिड फायर
एचपीएस एसीओ विजय कुमार 25 मीटर रैपिड फायर व 25 मीटर सेंट्रल फायर में हिस्सा लेंगे, जो टीम के प्रबंधक भी हैं। इंस्पेक्टर सुरेश कुमार चौहान 25 मीटर एसटीडी पिस्टल, 25 मीटर रैपिड फायर व 50 मीटर प्रोन में भाग लेंगे।
सचिन पाल टीम के कप्तान
हेड कांस्टेबल सचिन पाल टीम के कप्तान होंगे, जो 25 मीटर सेंट्रल फायर व 300 मीटर प्रोन में भाग लेंगे। हेड कांस्टेबल विशाल ठाकुर 10 मीटर एयर पिस्टल में भाग लेंगे। हेड कांस्टेबल शुभम व हेड कांस्टेबल सन्नी कुमार 50 मीटर प्रोन व 300 मीटर प्रोन में भाग लेंगे।
कांस्टेबल रोहित भारद्वाज 10 मीटर एयर पिस्टल व 50 मीटर प्रोन, कांस्टेबल राजेश कुमार 10 मीटर पिस्टल व 25 मीटर सेंट्रल फायर और कांस्टेबल तेज सिंह 10 मीटर एयर पिस्टल व 50 मीटर पिस्टल में भाग लेंगे। महिला वर्ग में कांस्टेबल आशा 50 मीटर प्रोन में भाग लेंगी।
यह भी पढ़ें: शिमला के होटल में ब्रिटेन निवासी की संदिग्ध हालात में मौत, अचेत अवस्था में पड़ा था फर्श पर
यह भी पढ़ें: हमीरपुर के मंदिर में कथित बाबा ने नाबालिग लड़कियों से की अश्लील हरकतें, रोते हुए बाहर आई पीड़िता |
|