search

पटना यूनिवर्सिटी छात्रसंघ चुनाव स्थगित, साइंस कॉलेज की घटना के बाद प्रशासन ने लिया एक्शन

cy520520 1 hour(s) ago views 708
  

पटना यूनिवर्सिटी छात्रसंघ चुनाव स्थगित। (जागरण)



जागरण संवाददाता, पटना। पटना विश्वविद्यालय प्रशासन ने छात्रसंघ चुनाव को अगले आदेश तक स्थगित कर दिया है। यह निर्णय शनिवार को पटना साइंस कालेज में चुनाव प्रचार के दौरान हुई मारपीट की घटना के बाद लिया गया।

जानकारी के अनुसार, साइंस कालेज परिसर में चुनाव प्रचार के दौरान अंग्रेजी विभागाध्यक्ष के साथ कुछ छात्रों द्वारा मारपीट की गई।

घटना के बाद कॉलेज परिसर में अफरा-तफरी मच गई और माहौल तनावपूर्ण हो गया। विश्वविद्यालय प्रशासन ने इसे गंभीर अनुशासनहीनता मानते हुए तत्काल प्रभाव से चुनाव प्रक्रिया रोकने का फैसला किया।

इससे पूर्व, पिछले दिनों पटना वीमेंस कॉलेज में बिना अनुमति प्रवेश कर हंगामा करने की घटना भी सामने आई थी।

लगातार हो रही इन घटनाओं को देखते हुए प्रशासन ने कहा कि शैक्षणिक वातावरण और सुरक्षा को प्राथमिकता देते हुए फिलहाल चुनाव स्थगित किया जा रहा है।

विश्वविद्यालय प्रशासन ने सभी छात्र संगठनों से संयम बरतने और परिसर में शांति बनाए रखने की अपील की है। नई तिथि की घोषणा स्थिति की समीक्षा के बाद की जाएगी।

यह भी पढ़ें- पटना यूनिवर्सिटी छात्रसंघ चुनाव: 24 घंटे में 9 छात्र गिरफ्तार, 14 का नामांकन रद
like (0)
cy520520Forum Veteran

Post a reply

loginto write comments
cy520520

He hasn't introduced himself yet.

510K

Threads

0

Posts

1610K

Credits

Forum Veteran

Credits
161296