LHC0088 • 1 hour(s) ago • views 829
संवाद सहयोगी, गोंडा। चंडीगढ़ -डिब्रूगढ़ एक्सप्रेस ट्रेन (15904) के पलटे हुए डिब्बे में लाखों रुपया की रेल संपति की चोरी के मामले में आरपीएफ मनकापुर में तैनात सब इंस्पेक्टर रामपाल को निलंबित करके लखनऊ डीआरएम कार्यालय में अटैच कर दिया गया है। दूसरी ओर मनकापुर में करीब एक साल से आरपीएफ थाने में इंस्पेक्टर के पद खाली है।
बीते 18 जुलाई 2024 को 15904 नंबर की चंडीगढ़ से डिब्रूगढ़ जा रही एक्सप्रेस ट्रेन मोतीगंज व झिलाही रेलवे स्टेशन के बीच पिकोरा गांव के पास दुर्घटनाग्रस्त हो गई थी। इसमें ट्रेन के 18 कोच लाइन से पलट गए थे। पांच यात्रियों की मौत हो गई थी।
लाखों का सामान चोरी
19 महीने के बाद रेलवे प्रशासन ने पलटे हुए डिब्बे की नीलामी का कार्य शुरू कराया। 11 डिब्बे तो इसके स्क्रैप हो गए ,लेकिन सात वातानुकूलित डिब्बे में अज्ञात चोरों ने कापर वायर समेत लाखों रुपये की रेल संपत्ति को चुरा लिया।
आरपीएफ के आइजी व पूर्वोत्तर रेलवे के प्रधान मुख्य सुरक्षा आयुक्त सत्य प्रकाश ने 17 फरवरी को तत्काल आदेश पर अज्ञात के विरुद्ध मुकदमा दर्ज किया गया। चार सदस्यीय टीम गठित की गई। इंस्पेक्टर उदय राज ने बताया कि टीम के सदस्यों के साथ मनकापुर होकर घटनास्थल का निरीक्षण किया गया।
यह भी पढ़ें- जल निगम इंजीनियर के घर ED की रेड, टीम ने 5 घंटे की तहकीकात, प्रॉपर्टी खरीद के मामले में बड़े भाई को उठाया
आरपीएफ के सहायक सुरक्षा आयुक्त एमपी दुबे ने मनकापुर पोस्ट में तैनात दारोगा रामपाल को लाइन हाजिर करके लखनऊ डिवीजन के वरिष्ठ मंडल सुरक्षा आयुक्त कार्यालय से संबद्ध कर दिया गया है। |
|