search

देहरादून न्यायालय को बम से उड़ाने की धमकी, अज्ञात पर मुकदमा दर्ज

cy520520 1 hour(s) ago views 503
  

देहरादून जिला न्यायालय।



जागरण संवाददाता, देहरादून। जिला न्यायाधीश को ईमेल भेजकर बम ब्लास्ट की धमकी देने वाले अज्ञात व्यक्ति के विरुद्ध शहर कोतवाली पुलिस ने मुकदमा दर्ज कर लिया है।

मुकदमा नीरज शुक्ला सहायक नाजिर, जिला न्यायालय की तहरीर पर दर्ज हुआ है। इस मामले में पुलिस व एसटीएफ की टीमें ईमेल भेजने वाले व्यक्ति के बारे में जानकारी जुटा रहे हैं।

पुलिस को दी शिकायत में नीरज शुक्ला ने बताया कि जिला न्यायालय, देहरादून की सरकारी ईमेल पर 17 फरवरी व 19 फरवरी को जिला न्यायालय, देहरादून के विभिन्न स्थानों पर बम ब्लास्ट किए जाने की धमकी भरे संदेश प्राप्त हुए हैं।  

इससे जहां न्यायालय का कामकाज प्रभावित हुआ, वहीं दहशत का माहौल पैदा हो गया। एसपी सिटी प्रमोद कुमार ने बताया कि तहरीर के आधार पर अज्ञात के विरुद्ध मुकदमा दर्ज कर लिया गया है। एसटीएफ को भी ईमेल का पता कराने के लिए पत्र लिखा गया है।
कोर्ट में सुरक्षा के प्रति गंभीर नहीं सुरक्षा एजेंसी

जिला न्यायालय, देहरादून के विभिन्न स्थानों पर बम ब्लास्ट किए जाने की धमकी भरे ईमेल प्राप्त होने के बावजूद भी सुरक्षा एजेंसी गंभीर नहीं दिख रही हैं।

हालांकि, शनिवार को कोर्ट में भीड़ नहीं थी, लेकिन एक ही गेट खुला हुआ था। एक्जिट गेट बंद किया हुआ था। ऐसे में कोर्ट में दाखिल होने व बाहर निकलने का एक ही रास्ता रखा हुआ है।

ऐसे में यदि किसी को आपातकालीन स्थिति में बाहर की तरफ भागना है, तो वह कैसे भागेगा। इसके अलावा चेकिंग के लिए कोई सुरक्षाकर्मी भी तैनात नहीं दिखा।
पूरे देश में ही इस तरह के ईमेल भेजे गए हैं

एसएसपी एसटीएफ अजय सिंह ने बताया कि पूरे देश में ही इस तरह के ईमेल भेजे गए हैं। इस तरह के मेल सर्वर से भेजे जाते हैं, जिनके बारे में पता लगाना इतना आसान नहीं है। एसटीएफ इस मामले की गंभीरता से जांच कर रही है।

यह भी पढ़ें- एक ही दिन में उत्तराखंड की चार अदालतों को बम से उड़ाने की धमकी, खुफिया एजेंसियां अलर्ट
like (0)
cy520520Forum Veteran

Post a reply

loginto write comments
cy520520

He hasn't introduced himself yet.

510K

Threads

0

Posts

1610K

Credits

Forum Veteran

Credits
161358