search

MP: हेमंत कटारे ने भाजपा में जाने की अटकलों पर लगाया विराम, कहा- पद नहीं, जनता के विश्वास से लेता हूं ताकत

Chikheang 1 hour(s) ago views 543
  

कांग्रेस विधायक हेमंत कटारे(  



राज्य ब्यूरो, भोपाल। विधानसभा में उपनेता प्रतिपक्ष हेमंत कटारे द्वारा शुक्रवार को पद से त्याग पत्र देने के बाद तरह-तरह की अटकलें शुरू हो गई थीं। यह भी चर्चा थी कि वह भाजपा में जा सकते हैं। कारण, त्यागपत्र देने के बाद उन्होंने फोन बंद कर लिया था। प्रदेश पदाधिकारियों से भी उनका संपर्क नहीं हो पाया।
सोशल मीडिया पर स्पष्ट की स्थिति

इस बीच शनिवार सुबह उन्होंने इंटरनेट मीडिया एक्स पर संदेश पोस्ट कर स्थिति स्पष्ट की। उन्होंने लिखा, \“कांग्रेस मेरे स्वर्गीय पिताजी की विरासत है। और हां… मेरे फोन न उठाने पर कृपया भारी-भरकम कयास न लगाएं। शादी की सालगिरह पर परिवार के साथ समय बिताना कोई राजनीतिक साजिश नहीं, बल्कि मेरा मूलभूत और संवैधानिक अधिकार भी है। कभी-कभी नेता भी इंसान होता है।
भाजपा पर साधा निशाना

उन्होंने आगे लिखा कि अब जरा ध्यान से सुन लो भाजपाइयो, ज्यादा खुशफहमी पालने की जरूरत नहीं है। सोमवार से सदन में पूरी तैयारी, पूरे दस्तावेज और पूरी ताकत के साथ उपस्थित रहूंगा। चाहे मुद्दा गोमांस का हो, इंदौर के भागीरथपुरा का हो, शंकराचार्य जी के अपमान का हो, या जहरीली हवा-दवा-पानी और सरकार के भ्रष्टाचार का, हर विषय पर तर्क, प्रमाण और जनता की आवाज के साथ आपके भ्रष्टाचार की परतें खोलूंगा, क्योंकि मैं पद से नहीं, जनता के विश्वास से ताकत लेता हूं।

यह भी पढ़ें- MP: डूब क्षेत्र में आपत्ति के बाद भी PWD ने बना दी सड़क, 47 करोड़ डूब गए; CAG रिपोर्ट में चौंकाने वाले खुलासे

प्रदेश कांग्रेस कार्यालय में पत्रकारों के प्रश्न पर प्रदेश प्रभारी हरीश चौधरी ने कहा कि एआईसीसी ने उन्हें उप नेता प्रतिपक्ष बनाया था, उनके त्याग पत्र पर भी वही निर्णय लेगी। उधर, यह भी चर्चा है कि विधानसभा में उठाए जाने वाले मुद्दों को लेकर उनका नेता प्रतिपक्ष उमंग सिंघार से सामंजस्य नहीं बन पा रहा था।
like (0)
ChikheangForum Veteran

Post a reply

loginto write comments
Chikheang

He hasn't introduced himself yet.

510K

Threads

0

Posts

1610K

Credits

Forum Veteran

Credits
165820