LHC0088 • 1 hour(s) ago • views 739
काशीपुर शनिवार की देर शाम हुए हादसे में पत्नी गंभीर रूप से घायल. Concept Photo
संस जागरण, काशीपुर। आटीआइ कोतवाली क्षेत्र में शनिवार की देर शाम तेज रफ्तार ट्राला ने बाइक सवार दंपती को जोरदार टक्कर मार दी। हादसे बाइक सवार व्यक्ति की मौके पर मौत हो गई, जबकि पत्नी गंभीर रूप से घायल हो गई। हादसे के बाद ट्राला चालक मौके से फरार हो गया।
मौके पर पहुंची पुलिस ने घायल महिला को अस्पताल भेजा। जबकि शव को पोस्टमार्टम के लिए मोर्चरी में रखवाया गया है। आइटीआइ कोतवाली क्षेत्र में शनिवार शाम डायल 112 के माध्यम से पुलिस को सूचना मिली कि बाजपुर रोड स्थित परमानंदपुर मोड़ के पास एक तेज रफ्तार ट्राला ने मोटर साइकिल सवार दो लोगों को जोरदार टक्कर मार दी।
टक्कर इतनी जबरदस्त थी कि मोटर साइकिल के परखच्चे उड़ गए। मोटर साइकिल चालक की पहचान किशन लाल पुत्र रामकिशोर, निवासी मिलक ताजखान के रूप में हुई है।
किशन लाल की मौके पर ही मृत्यु हो गई। वहीं, बाइक पर पीछे बैठी उनकी पत्नी रजनी गंभीर रूप से घायल हो गई। उसे आसपास लोगों ने तत्काल एंबुलेंस के माध्यम से एक निजी अस्पताल में भर्ती कराया गया। सूचना मिलते ही आइटीआइ पुलिस मौके पर पहुंची।
पुलिस के आने से पहले ही आरोपित ट्राला चालक मौके से फरार होने में कामयाब रहा। पुलिस ने पंचनामा भरने के बाद शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है। साथ ही सुरक्षा की दृष्टि से दोनों वाहनों को कब्जे में लेकर थाने पहुंचा दिया है और फरार चालक की तलाश शुरू कर दी है।
प्रभारी निरीक्षक रवि सैनी ने बताया मृतक के स्वजन कोसूचित कर दिया गया है। आरोपित ट्राला चालक की तलाश की जा रही है।
यह भी पढ़ें- काशीपुर हाइवे पर अज्ञात वाहन ने राहगीर को कुचला, मौके पर ही हुई मौत
यह भी पढ़ें- काशीपुर में डंपर की टक्कर से बाइक सवार युवक की मौत, मामले में अज्ञात चालक पर केस |
|