search

मेरठवासि‍यों के लिए गर्व का अवसर... आप देश की पहली रैपिड सिटी में हैं, आज फर्राटा भरेंगी Metro व Namo Bharat train

deltin33 1 hour(s) ago views 345
  



शोभित वर्मा, मेरठ। आज देश की पहली रैपिड सिटी बनने का मेरठ का सपना आकार ले रहा है। अब सबसे तेज दौड़ने वाली मेट्रो ट्रेन में सवार मेरठवासी हवा से बातें करेंगे। जी हां...करीब सात साल के लंबे इंतजार के बाद रविवार को मेरठ की उड़नपरी उड़ान भरेगी।

देश के मुखिया प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी रीजनल रैपिड ट्रांजिट सिस्टम (RRTS) यानी नमो भारत के शेष हि‍स्‍से (Rapid Train) और मेट्रो सेवा (Meerut Metro) का लोकार्पण कर मेरठ को रेल यातायात की बड़ी और दोहरी सौगात सौंपेंगे।

इस बहुप्रतीक्षित परियोजना के शुरू होने से मेरठ और दिल्ली के बीच आवागमन तेज, सुरक्षित और सुगम होगा। इससे व्यापार, रोजगार और शहरी विकास को भी नई गति मिलने की उम्मीद है। कल्पना कीजिए, आप सुबह देर से सोकर उठें और आपको तय समय पर आफिस या स्कूल पहुंचना है।

यह भी पढ़ें- CM योगी आदित्यनाथ ने मेरठ में किया PM के कार्यक्रम की तैयारियों का निरीक्षण; अधिकारियों से बोले- बस यह रहे ध्यान...

आमतौर पर ऐसे में सड़क का जाम और बेतरतीब यातायात के बारे में सोचकर ही बदन सिहर जाता है। लेकिन, आम आदमी को रोजाना तंग करने वाला जाम रविवार से बेबस नजर आएगा।

रास्ते में उड़ने वाली धूल आपको छू भी नहीं पाएगी और सड़क किनारे जहां-तहां पड़े कूड़े की बदबू भी आपको परेशान नहीं करेगी क्योंकि नमो भारत और मेट्रो की मद्धिम आवाज आपको 100 किलोमीटर दूर दिल्ली तक अथवा शहर में एक से दूसरे कोने तक कुछ ही मिनटों में पहुंचने की अभिलाषा पूरी होने का संदेश दे रही होगी।

यह भी पढ़ें- Namo Bharat Train: एयरपोर्ट हो या लालकिला सभी को मेरठ के पास ले आएगी नमो भारत

शहर की भीड़ भरी सड़कों पर रेंगतीं बसों और धूलभरी सड़कों के कारण जो दिल्ली दूर नजर आती थी, अब उड़नपरी ने उसका यात्रा समय घंटों से घटाकर मिनटों में कर दिया है।

यह भी पढ़ें- Meerut Metro और NAMO Bharat ट्रेन का हर स्टेशन बनेगा 1857 का साक्षी, रंगों में सजने लगी क्रांति की कहानी
like (0)
deltin33administrator

Post a reply

loginto write comments
deltin33

He hasn't introduced himself yet.

1510K

Threads

0

Posts

4710K

Credits

administrator

Credits
474884