search

Delhi Blast: सामने आई मृतकों की सूची, अबतक दो शवों की हुई पहचान; अमरोहा और दिल्ली के रहने वाले हैं मृतक

deltin33 2025-11-11 10:06:51 views 1264
  

मृतक अशोक और अमर कटारिया। फाइल फोटो



डिजिटल डेस्क, नई दिल्ली। दिल्ली में लाल किले के पास हुए धमाके में मारे गए लोगों की सूची सामने आ गई है। धमाका इतना भीषण था कि कई शव क्षत-विक्षत अवस्था में सड़क पर फैल गए। इस धमाके में मारे गए ज्यादातर लोगों की उम्र 30 से 35 वर्ष के बीच है। विज्ञापन हटाएं सिर्फ खबर पढ़ें

इस हादसे में 9 लोगों की मौत हो गई है जिनमें से अबतक दो लोगों की पहचान हुई है। 34 वर्षीय अशोक कुमार अमरोहा के हसनपुर मंगरोला के रहने वाले थे, जबकि 35 वर्षीय अमर कटारिया दिल्ली के श्रीनिवासपुरी के थे।

अशोक कुमार तीन साल पहले डीटीसी में परिचालक के पद पर भर्ती हुए थे। वह पत्नी सोनम, बेटी अरोहिज, काव्या व बेटे आरव के साथ दिल्ली के संगम विहार के जगतपुर गांव में रहते थे।
like (0)
deltin33administrator

Post a reply

loginto write comments
deltin33

He hasn't introduced himself yet.

1510K

Threads

0

Posts

4710K

Credits

administrator

Credits
478131