search

यूपी में आज से चार दिन तक नहीं हो सकेगी कोई रजिस्ट्री, इस वजह से बंद रहेगा सर्वर

deltin33 2025-11-8 12:06:13 views 1291
  



जागरण संवाददाता, गोरखपुर। जिले में शनिवार से चार दिनों तक सभी संपत्ति की रजिस्ट्री प्रक्रिया ठप रहेगी। इस दौरान स्टांप एवं रजिस्ट्रेशन विभाग का सर्वर शिफ्टिंग कार्य किया जाएगा। विभाग ने स्पष्ट किया है कि आठ से 11 नवंबर तक किसी भी सब रजिस्ट्रार कार्यालय में संपत्तियों की रजिस्ट्री नहीं की जा सकेगी। विज्ञापन हटाएं सिर्फ खबर पढ़ें

एआइजी स्टांप एवं रजिस्ट्रेशन संजय कुमार दुबे ने बताया कि विभाग के मेघराज क्लाउड सर्वर को अब नेशनल क्लाउड सर्वर से जोड़ा जा रहा है। यह तकनीकी प्रक्रिया प्रदेशभर में लागू की जा रही है, ताकि भविष्य में रजिस्ट्री की आनलाइन प्रणाली और अधिक स्थायी एवं सुरक्षित बन सके।

इस कारण चार दिनों तक जिले के सभी आठ सब रजिस्ट्रार कार्यालयों में रजिस्ट्री, दस्तावेज पंजीकरण और अन्य अभिलेख संबंधी कार्य पूरी तरह से बंद रहेगा।

उन्होंने बताया कि 10 और 11 नवंबर को सर्वर टेस्टिंग का कार्य किया जाएगा। इस दौरान सब रजिस्ट्रार कार्यालयों में कर्मचारी उपस्थित रहेंगे, लेकिन कोई पंजीकरण कार्य नहीं होगा।
like (0)
deltin33administrator

Post a reply

loginto write comments

Explore interesting content

deltin33

He hasn't introduced himself yet.

1510K

Threads

0

Posts

4710K

Credits

administrator

Credits
478131