search

Weather Today: यूपी में आग बरसाएगा मौसम! लखनऊ-आगरा में अब बढ़ेगी गर्मी

Chikheang 1 hour(s) ago views 825
  

फाइल फोटो।



जागरण टीम, लखनऊ। होली से पहले ही यूपी में अब गर्मी का सामना पड़ेगा॥ आने वाले दिनों में दोपहर में तेज धूप निकलेगी। इन दिनों यूपी के कई शहरों का तापमान भी बढ़ रहा है।

मौसम विज्ञान विभाग ने प्रदेश में कोई भी सक्रिय मौसम तंत्र नहीं होने की वजह से तापमान में दो से तीन डिग्री सेल्सियस की वृद्धि होने का पूर्वानुमान जताया है। बात आज के मौसम की करें तो 22 फरवरी, रविवार को दिनभर धूप निकलेगी और आसमान साफ रहेगा।  
दिन चढ़ने के साथ ही निकलेगी तेज धूप

यूपी के आगरा, मथुरा, अलीगढ़, हाथरस, मैनपुरी, फिरोजाबाद, इटावा, कानपुर, लखनऊ, बरेली, मुरादाबाद, मेरठ, बागपत, सहारनपुर सहित कई शहरों में आज सुबह से धूप निकलेगी और दिन चढ़ने के साथ तापमान भी बढ़ता चला जाएगा। मौसम विभाग का अनुमान है कि आज कई शहरों में अधिकतम तापमान 30 डिग्री सेल्सियस और न्यूनतम तापमान 14.7 डिग्री सेल्सियस रह सकता है।  

मौसम विज्ञानी मो. दानिश ने बताया कि प्रदेश में कोई मौसम तंत्र सक्रिय नहीं होने से प्रदेश में मौसम शुष्क बना रहने की संभावना है।

यह भी पढ़ें- दिल्ली में गुजरती फरवरी के साथ सर्दी की विदाई तय, बढ़ते तापमान से बदला मौसम का मिजाज; आज छाए रहेंगे बादल

यह भी पढ़ें- Haryana Weather: सुबह धुंध, दोपहर में गर्मी... हरियाणा में तेजी से बदल रहा मौसम; ठंडी हवा ने कराया सर्दी का एहसास
like (0)
ChikheangForum Veteran

Post a reply

loginto write comments
Chikheang

He hasn't introduced himself yet.

510K

Threads

0

Posts

1610K

Credits

Forum Veteran

Credits
165919