search

अफगानिस्तान में पाकिस्तान ने किया एयरस्ट्राइक, 19 नागरिकों की हुई मौत; अब बदला लेने की तैयारी में तालिबान

Chikheang 1 hour(s) ago views 745
  

अफगानिस्तान पर पाकिस्तान की एयर स्ट्राइक। (एएनआई)



डिजिटल डेस्क, नई दिल्ली। पाकिस्तान ने अफगानिस्तान बॉर्डर पर भीषण हमला किया है, जिसमें 19 लोगों के मारे जाने की खबर है। पाकिस्तान के इस हमले के बाद एक बार फिर दोनों देशों में तनाव चरम पर पहुंच सकता है। पाकिस्तान ने दावा किया है कि उनसे आतंकी कैंपों को निशाना बनाया है, वहीं अफगान तालिबान का कहना है कि ये हमले नागरिक ठिकानों पर किए गए हैं।

सरकारी प्रवक्ता जबिहुल्लाह मुजाहिद ने एक्स पर लिखा, “कल रात उन्होंने नांगरहार और पत्तिका प्रांतों में हमारे नागरिकों पर बमबारी की, जिसमें महिलाएं और बच्चो सहित दर्जनों लोग शहीद और घायल हुए हैं।“
पाकिस्तान पर जवाबी कार्रवाई की तैयारी में तालिबान

उन्होंने कहा कि पाकिस्तानी सेना एक बार फिर अफगान टेरेटरी में घुसपैठ की है। अधिकारी इन हमलों में हुए नुकसान का आंकलन कर रहे हैं। हालांकि अफगान तालिबान की ओर से कोई तत्कालिक प्रतिक्रिया नहीं आई है, लेकिन सूत्रों के मुताबिक, अफगानिस्तान जवाबी कार्रवाई पर विचार कर रहा है।
आतंकी ठिकानों को निशाना बनाया- पाकिस्तान

उधर, पकिस्तान के सूचना मंत्री अत्ताउल्लाह तरार ने एक्स पर एक पोस्ट में हमले की पुष्टि करते हुए पिछले सप्ताह रमजान की शुरुआत से हुए तीन हमलों का हवाला दिया। उन्होंने कहा, “पाकिस्तान ने खुफिया जानकारी के आधार पर सीमावर्ती क्षेत्रों में पाकिस्तान तालिबान और उसके सहयोंगियों से संबंधित सात आतंकवादी कैंपों और ठिकानों को निशाना बनाया है।“

तरार ने कहा कि पाकिस्तान ने इस्लामिक स्टेट समूह से जुड़े एक संगठन को भी निशाना बनाय, जिसने इस्लामाबाद की एक मस्जिद पर हुए हालिया हमले की जिम्मेदारी ली थी, जिसमें 31 लोग मारे गए थे और 160 से अधिक घायल हुए थे। 2008 में मैरियट होटल बम विस्फोट के बाद इस्लामाबाद पर हुए सबसे घातक हमलों में से यह एक था।

पाकिस्तानी सेना ने कहा कि अफगान तालिबान शासन से बार-बार आग्रह के बाद भी वह पाकिस्तान में आतंकी गतिविधियों को अंजाम देने के लिए आतंकवादी ग्रुप और विदेशी एजेंटों द्वारा अफगान क्षेत्र का उपयोग को रोकने के लिए उपाय करे, अफगान तालिबान शासन उनके खिलाफ कोई ठोस कार्रवाई करने में विफल रहा है।

यह भी पढ़ें- पाकिस्तान ने अफगानिस्तान में किए हवाई हमले, दोनों देशों के बीच बढ़ेगा तनाव, दावा- TTP के कई आतंकी ठिकाने ध्वस्त
like (0)
ChikheangForum Veteran

Post a reply

loginto write comments
Chikheang

He hasn't introduced himself yet.

510K

Threads

0

Posts

1610K

Credits

Forum Veteran

Credits
165940