search

धनबाद की नीलांचल कॉलोनी में युवती से चेन स्नैचिंग, इलाके में दहशत

deltin33 2 hour(s) ago views 757
जागरण संवाददाता, धनबाद। सरायढेला नीलांचल कालोनी में शनिवार की दोपहर बाइक सवार दो अपराधियों ने एक युवती के गले से चेन झपटकर फरार हो गए। छिनतई के दौरान पीड़ित युवती के गले में खरोंच भी आई। दिनदहाड़े हुई इस घटना से इलाके में दहशत का माहौल है।

घटना के लेकर पीड़िता के भाई रवि सिंह ने सरायढेला थाना में लिखित शिकायत की है। कोलाकुसमा, हनुमान मंदिर के समीप रहनेवाले रवि सिंह ने पुलिस को लिखित शिकायत में बताया है कि शनिवार की दोपहर लगभग 12:15 बजे वह अपनी छोटी बहन रूपा सिंह एवं बड़ी बहन जूली सिंह के साथ बिग बाजार से लौट रहे थे।

तीनों नीलांचल कालोनी होते हुए पैदल घर आ रहे थे। इसी दौरान मोटरसाइकिल पर सवार दो बदमाश, दोनों हेलमेट पहन रखा था, पीछे से आए और अचानक उसकी बहन रूप सिंह के गले से सोने की चेन झपट कर भागने लगे। घटना इतनी तेजी से हुई कि किसी को संभलने का मौका तक नहीं मिला।

दोनों बहनों ने शोर मचाया, पर दोनों अपराधी काफी तेज गति में बाइक से भाग निकले। चेन झपटने के दौरान रूपा सिंह के गर्दन में खरोंच भी आ गई। रवि सिंह ने आवेदन भी यह भी लिखा है कि भागनेवाले अपराधियों की बाइक के नंबर का अंतिम चार अंक 2051 दूर से दिखा था। हालांकि पूरी संख्या स्पष्ट नहीं हो सकी है।

घटना की सूचना पर तत्काल सरायढेला थाना की पुलिस मौके पर पहुंची और छानबीन की है। पुलिस आसपास के लोगों से पूछताछ भी की है। फिलहाल पुलिस मामले की जांच में जुट गई है। आसपास लगे सीसीटीवी कैमरों की फुटेज भी खंगाल रही है।

वहीं स्थानीय लोगों का कहना है कि नीलांचल कालोनी क्षेत्र में पूर्व में भी छिटपुट आपराधिक घटनाएं हो चुकी हैं। दिनदहाड़े हुई इस वारदात के बाद कालोनी वासियों ने नियमित पुलिस गश्ती व सुरक्षा व्यवस्था मजबूत करने की मांग की है।
like (0)
deltin33administrator

Post a reply

loginto write comments
deltin33

He hasn't introduced himself yet.

1510K

Threads

0

Posts

4710K

Credits

administrator

Credits
474971