search

गाजियाबाद दीपशिखा हत्याकांड: किराएदार दंपती के मोबाइल की फोरेंसिक जांच, जल्द दाखिल होगी चार्जशीट

Chikheang 7 hour(s) ago views 226
  

गाजियाबाद दीपशिखा हत्याकांड। जागरण



जागरण संवाददाता, गाजियाबाद। गाजियाबाद में राजनगर एक्सटेंशन में 17 दिसंबर को किराएदार दंपती ने मकान मालकिन दीपिशखा शर्मा की हत्या कर दी थी। हत्याकांड की वजह किराया मांगने का विवाद सामने आया था।

पुलिस ने किराएदार दंपती को गिरफ्तार कर जेल भी भेज दिया। इसी बीच स्वजन ने पुलिस से अनुरोध किया कि उन्हें हत्याकांड की वजह सिर्फ किराया विवाद नहीं लग रहा इसलिए किसी अन्य संभावित एंगल की भी जांच कराई जाए।

वहीं, पुलिस दूसरे एंगल पर भी जांच कर रही है। फोरेंसिक एक्सपर्ट ने जांच के लिए आरोपी का मोबाइल मंगाया है। पुलिस का कहना है कि रिपोर्ट के बाद शीघ्र केस में चार्जशीट दाखिल की जाएगी।
किराया मांगने को लेकर हुआ विवाद बताया

राजनगर एक्सटेंशन स्थित ओरा चिमेरा सोसायटी में 17 दिसंबर की रात महिला दीपशिखा की हत्या मामले की पुलिस नए सिरे से जांच कर रही है। आरोपी किराएदार दंपती ने और पुलिस ने शुरुआती जांच में हत्या की वजह किराया मांगने को लेकर हुआ विवाद बताया था, लेकिन परिजन इससे संतुष्ट नहीं है। उनका मानना था कि सिर्फ किराए के विवाद में हत्या नहीं की गई है।

उन्होंने किसी अन्य वजह के कारण हत्या को अंजाम दिए जाने का शक जताया है। परिजनों की मांग पर पुलिस हत्याकांड के अन्य पहलुओं पर भी जांच शुरू की, लेकिन अभी तक की जांच में कोई नया एंगल सामने नहीं आया है। फोरेंसिक एक्सपर्ट ने आरोपियों का मोबाइल जांच के लिए पुलिस से लिया है।

यह भी पढ़ें- गाजियाबाद में युवक की मौत हादसा या हत्या, जांच के बाद चलेगा पता; कोर्ट ने दो युवकों पर केस दर्ज करने का दिया आदेश

पुलिस का कहना है कि मोबाइल भेज दिया गया है। मोबाइल की फोरेंसिक जांच के बाद जो भी तथ्य सामने आएंगे उसके हिसाब से जांच की दिशा तय होगी। यदि मोबाइल की जांच में कोई नया तथ्य सामने नहीं आया तो शीघ्र आरोपी दंपती अजय गुप्ता और उसकी पत्नी आकृति गुप्ता के खिलाफ चार्जशीट दाखिल की जाएगी।


मोबाइल की फोरेंसिक जांच रिपोर्ट मिलने के बाद केस की जांच पूरी कर शीघ्र चार्जशीट दाखिल की जाएगी। पुलिस टीम तेजी से केस पर काम कर रही है। - जियाउद्दीन अहमद, एसीपी नंदग्राम
like (0)
ChikheangForum Veteran

Post a reply

loginto write comments
Chikheang

He hasn't introduced himself yet.

510K

Threads

0

Posts

1610K

Credits

Forum Veteran

Credits
166108