सेक्टर-89 में बिना अनुमति चल रहे प्लांट की जांच करते हुए उड़नदस्ता की टीम। (सौ- उड़नदस्ता टीम)
जागरण संवाददाता, फरीदाबाद। मुख्यमंत्री उड़नदस्ता द्वारा नहर पर क्षेत्र में बिना अनुमति के चल रहे आरएमसी प्लांट पर छापेमारी कर कार्रवाई की। उड़न दस्ता को गुप्त सूचना प्राप्त हुई थी कि नहर पार क्षेत्र में बिना अनुमति के कैपिटल कंस्ट्रक्शन नाम से आरएमसी प्लांट चलाया जा रहा हैं।
इस सूचना पर टीम ने प्रदूषण नियंत्रण बोर्ड के सहायक अभियंता जतिन बरवाल को साथ में ले लिया। टीम मास्टर रोड पर सेक्टर-89 में गांव भूपानी की राजस्व संपदा में चल रहे कैपिटल कंस्ट्रक्शन नाम से आरएमसी प्लांट पर पहुंच गई। मौके पर मिले आपरेटर मनीष ने बतलाया कि यह प्लांट सोनू गुप्ता द्वारा चलाया जा रहा है।
टीम द्वारा आरएमसी से संबंधित अनुमति पेश नहीं कर सका। प्रदूषण विभाग के रिकार्ड अनुसार इस प्लांट के संचालक द्वारा कोई अनुमति नहीं ली गई थी। मौके पर प्लांट चलाने के लिए सीमेंट, क्रेशर आदि का स्टाक किया हुआ था। अब बोर्ड द्वारा प्लांट संचालक के खिलाफ नियमानुसार कार्रवाई की जाएगी।
यह भी पढ़ें- आय से अधिक संपत्ति में पूर्व अपर नगर आयुक्त के घर विजिलेंस का छापा, गाजियाबाद और कानपुर में भी रहे तैनात
यह भी पढ़ें- Patna University हॉस्टलों में आधी रात छापामारी, बमबाजी कांड का आरोपी समेत 8 Students नशे में गिरफ्तार |
|