search

विंध्याचल मंडल में 215 क्रय केंद्रों पर होगी धान की खरीद, न्यूनतम समर्थन मूल्य में हुई बढ़ोत्तरी

LHC0088 2025-10-31 23:37:09 views 1279
  

विंध्याचल मंडल में 215 क्रय केंद्रों पर होगी धान की खरीद।



जागरण संवाददाता, मीरजापुर। विंध्याचल मंडल में 215 क्रय केंद्रों पर शनिवार से धान की खरीद आरंभ हो जाएगी। केंद्रों पर तैयारी पूरी कर बैनर आदि लगा दिए गए हैं। सरकार द्वारा न्यूनतम समर्थन मूल्य में प्रति क्विंटल 69 रुपये की बढ़ोतरी की गई है। इस दौरान सामान्य धान 2369 रुपये व ग्रेड ए धान 2389 रुपये प्रति क्विंटल खरीदा जाएगा। शुक्रवार को संबंधित केंद्रों के प्रभारी पूरे दिन तैयारियों में जुटे रहे। हालांकि जनपद में 15 नवंबर के बाद ही केंद्रों पर धान की आवक आरंभ होती है। विज्ञापन हटाएं सिर्फ खबर पढ़ें

वहीं, दूसरी तरफ चक्रवाती तूफान मोंथा के चलते जनपद में गत चार दिनों रुक-रुककर हो रही बारिश व तेज हवाओं से धान की तैयार फसल खेतों में गिर गई है। इससे भी धान की खरीद अब विलंब से आरंभ होने के आसार बढ़ गए हैं।

खरीफ विपणन वर्ष 2025-26 में एक नवंबर से धान की खरीद आरंभ हो रही है, जो आगामी 28 फरवरी तक चलेगी। विंध्याचल मंडल में 321000 टन धान की खरीद होगी। इसमें जनपद मीरजापुर में 183000, भदोही में 35000 व सोनभद्र में 103000 टन खरीद का लक्ष्य है। धान की खरीद के लिए विंध्याचल मंडल में 215 क्रय केंद्र बनाए गए हैं।

इसमें से खाद्य विभाग के 86, उत्तर प्रदेश प्रादेशिक कोऑपरेटिव फेडरेशन (पीसीएफ) के 56, उत्तर प्रदेश सहकारी यूनियन (पीसीयू) के 46, उत्तर प्रदेश उपभोक्ता सहकारी संघ (यूपीएसएस) के 21, भारतीय खाद्यनिगम (एफसीआइ) के तीन और मंडी समिति के तीन केंद्र बनाए गए हैं। किसानों से अधिकतम 35 प्रतिशत सीमा तक ही हाइब्रिड धान की खरीद होगी। वहीं 17 प्रतिशत से अधिक नमी वाले धान की खरीद नहीं की जाएगी।

मंडल में 13455 किसान करा चुके पंजीयन


विंध्याचल मंडल में अब तक 13455 किसान पंजीयन करा चुके हैं। इसमें से जनपद मीरजापुर में 10704, सोनभद्र में 2106 व भदोही में 645 किसानों ने पंजीयन कराया है। इसमें से 3084 किसानों के पंजीकरण का सत्यापन भी हो चुका है।
धान बेचने को किसान स्वयं करें ऑनलाइन पंजीयन

क्रय केंद्र पर धान बेचने के लिए किसान स्वयं ऑनलाइन पंजीयन कर सकते हैं। साथ ही सीएससी पर भी जाकर पंजीयन करा सकते हैं। जिला खाद्य विपणन अधिकारी मीरजापुर संजीव कुमार सिंह ने बताया कि पंजीयन के लिए किसान आधार कार्ड, मतदाता पहचान पत्र, नया पासपोर्ट फोटो, बैंक पासबुक के प्रथम पृष्ठ की छाया प्रति, भू अभिलेख खतौनी व जोतबही की छायाप्रति जरूरी है। पंजीयन के बाद बिक्री के लिए किसान रजिस्ट्रेशन संख्या व अन्य कागजात लेकर धान केंद्र पर जाएं।


एक नवंबर से धान की खरीद आरंभ हो रही है। सभी केंद्रों पर नमी मापक यंत्र, कांटा, पावर डस्टर, प्रकाश व्यवस्था सहित किसानों के बैठने व पेयजल सहित मूलभूत सुविधा कराने का निर्देश दिया है। धान बेचने में किसानों को किसी प्रकार की परेशानी नहीं होगी। -आरबी प्रसाद, संभागीय खाद्य नियंत्रक, विंध्याचल मंडल।
like (0)
LHC0088Forum Veteran

Post a reply

loginto write comments

Explore interesting content

LHC0088

He hasn't introduced himself yet.

510K

Threads

0

Posts

1610K

Credits

Forum Veteran

Credits
167126