फरीदकोट पुलिस का बड़ा एक्शन (प्रतीकात्मक फोटो)
जागरण संवाददाता, फरीदकोट। फरीदकोट जिला पुलिस के सीआईए स्टाफ ने 4 किलो 804 ग्राम हेरोइन,30 हजार ड्रग मनी,एक रिवॉल्वर के साथ 2 महिलाओं समेत 6 नशा तस्करों को गिरफ्तार किया है।
आरोपियों में एक सैन्य कर्मचारी भी शामिल है। इस मामले में पुलिस ने पहले थार गाड़ी सवार एक महिला समेत चार आरोपियों को 1 किलो 8 ग्राम हेरोइन और 30 हजार रुपये की ड्रग मनी के साथ गिरफ्तार किया और बाद में उनकी पूछताछ के आधार पर एक अन्य कार सवार एक महिला समेत 2 तस्कर काबू किए। जिनसे 3 किलो 794 ग्राम हेरोइन, एक रिवॉल्वर,3 कारतूसों की बरामदगी हुई। इस मामले में फरीदकोट पुलिस द्वारा प्रेस कॉन्फ्रेंस कर विस्तृत जानकारी दी जाएगी । |