फरीदाबाद में बेटी के एक्सीडेंट का झूठ बोलकर 1.85 लाख की ठगी। सांकेतिक तस्वीर
जागरण संवाददाता, फरीदाबाद। साइबर ठगों ने अस्पताल से बोलने का झूठा दावा कर एक व्यक्ति को उसकी बेटी के एक्सीडेंट और गंभीर हालत का डर दिखाकर 1.85 लाख रुपये की ठगी कर ली। मामले में थाना साइबर अपराध सेंट्रल में मुकदमा दर्ज कर जांच शुरू कर दी गई है।
सूरदास कालोनी तिलपत निवासी सुभाष चंद्र यादव ने पुलिस को दी शिकायत में बताया कि 22 जनवरी 2026 को उनके पास व्हाट्स-एप काल आई।
कॉल करने वालों ने खुद को अस्पताल कर्मचारी बताते हुए कहा कि आपकी बेटी पूनम का एक्सीडेंट हो गया है और वह गंभीर हालत में अस्पताल में भर्ती है। ठगों ने कहा कि तुरंत इलाज के लिए पैसे जमा कराने होंगे, अन्यथा इलाज रोक दिया जाएगा और जान का खतरा हो सकता है।
यह भी पढ़ें- कानपुर कनेक्शन से इंटरनेशनल साइबर फ्रॉड, फर्जी फर्म के नाम पर यूरोप में करोड़ों की ठगी, तीनगिरफ्तार
घबराकर ट्रांसफर किए 90 हजार रुपये
बेटी की जान को लेकर घबराए पिता ने आरोपितों द्वारा बताए गए बैंक खाते में 90 हजार रुपये ट्रांसफर कर दिए। इसके बाद आरोपितों ने दोबारा काल कर केस को और गंभीर बताते हुए अतिरिक्त रकम की मांग की। उनके कहने पर 15 हजार रुपये यूपीआई के माध्यम से भेजे गए।
फोन पर ही 50 हजार और 30 हजार रुपये भी अलग अलग ट्रांजेक्शन के जरिये ट्रांसफर करवा लिए गए। इस तरह कुल 1,85,000 रुपये की ठगी कर ली गई। बाद में जब बेटी घर आई तो उन्हें ठगी का पता चला। पीडित ने साइबर पोर्टल 1930 पर भी शिकायत दर्ज करवाई। पुलिस ने धारा मुकदमा दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।
यह भी पढ़ें- साइबर फ्रॉड के खिलाफ साइन लैंग्वेज की ढाल: गाजियाबाद में मूक-बधिरों के लिए जागरण-डिजीकवच ने किया विशेष अभियान का आयोजन |