search

पिथौरागढ़ शादी में डीजे पर जमकर चले लात-घूंसे, दो शराबी गिरफ्तार

Chikheang 1 hour(s) ago views 358
  

आठगांव सीलिंग क्षेत्र में एंचोली चौकी पुलिस ने की कार्रवाई, शांति भंग में भेजा जेल



जागरण संवाददाता, पिथौरागढ़। शादी समारोह में डीजे पर डांस करने के दौरान शराब के नशे में धुत दो लोगों के बीच जमकर विवाद हो गया। विवाद इतना बढ़ा कि डांस का मंच दंगल में तब्दील हो गया और मारपीट शुरू हो गई। मामले की गंभीरता को देखते हुए पुलिस ने तत्काल मौके पर पहुंचकर दोनों को गिरफ्तार कर लिया है।

रविवार को डायल 112 के माध्यम से पुलिस को सूचना मिली कि आठगांव सीलिंग क्षेत्र में एक विवाह समारोह के दौरान कुछ लोग आपस में मारपीट कर रहे हैं। सूचना मिलते ही एंचोली चौकी प्रभारी कमलेश जोशी पुलिस टीम के साथ तुरंत मौके पर पहुंचे। वहां मनोज कुमार और भुवन राम शराब के नशे में आपस में उलझ रहे थे।

पुलिस के समझाने के बावजूद जब वे नहीं माने और मारपीट पर आमादा रहे, तो स्थिति को बिगड़ने से बचाने के लिए पुलिस ने तत्परता दिखाते हुए दोनों आरोपियों को बीएनएसएस की धारा 126, 135 और 170 के तहत हिरासत में ले लिया। पुलिस ने आम जनता से वैवाहिक व सामाजिक आयोजनों में शांति और सौहार्द बनाए रखने की अपील की है।

यह भी पढ़ें- दिल्ली में घरेलू कलह का खौफनाक अंत: शराब के नशे में पति ने ली पत्नी की जान, दरवाजा पीटती रह गई पुलिस

यह भी पढ़ें- शराब के नशे में पत्नी-बच्चों को घर से निकाला, फिर युवक ने पंखे से लटककर दी जान
like (0)
ChikheangForum Veteran

Post a reply

loginto write comments
Chikheang

He hasn't introduced himself yet.

510K

Threads

0

Posts

1610K

Credits

Forum Veteran

Credits
166108