भारतीय जनता पार्टी से लोकसभा सदस्य जगन्नाथ सरकार
जागरण संवाददाता, लखनऊ। पश्चिम बंगाल में तृणमूल कांग्रेस को सत्ता से बाहर करने का प्रयास प्रारंभ हो गया है। तृणमूल कांग्रेस में न आए, इसके लिए पश्चिम बंगाल के रानाघाट से भारतीय जनता पार्टी से लोकसभा सदस्य जगन्नाथ सरकार ने प्रयास तेज करने का दावा किया है।
जगन्नाथ उनके मुताबिक जिनके वोट है, वह वोट दें और नहीं है तो वह अपने रिश्तेदारों व परिचितों के माध्यम से पश्चिम बंगाल सरकार की नीतियों से आम जन को अवगत कराए। उन्होंने लखनऊ में भी बंगाली समाज के लोगों से मिलकर आगामी विधानसभा चुनाव में पश्चिम बंगाल पहुंचने का आह्वान किया है। उन्होंने कहा कि गोवा, यूपी सहित अन्य राज्यों में जाकर बंगाल समाज के लोगों को जोड़ने की मुहिम तेज की जाएगी।
जगन्नाथ सरकार इसी क्रम में भारत के अलग-अलग राज्यों में रहने वाला बंगाली समाज से आगामी विधानसभा चुनाव में पश्चिम बंगाल पहुंचने का आह्वान कर रहे हैं। वह रविवार को लखनऊ में थे। वीआईपी गेस्ट हाउस में उन्होंने मीडिया से वार्ता भी की।
उन्होंने मुर्शिदाबाद, मालदा में हो रहे दंगों का भी जिक्र करते हुए कहा कि पश्चिम बंगाल में भ्रष्टाचार, गुंडागर्दी चरम पर है। आम व्यक्ति का जीना मुश्किल हो गया है। इन सब के पीछे लोकसभा सदस्य जगन्नाथ ने पश्चिम बंगाल की सरकार को जिम्मेदार ठहराया। पश्चिम बंगाल सरकार के बांग्लादेश से आने वाले घुसपैठियों पर सख्ती न करने की बात भी कही।
जगन्नाथ ने कहा कि बंगाल अपनी संस्कृति विरासत के लिए हमेशा से पूरे विश्व में जाना जाता रहा है। बंगाली अपने दिमाग के कारण ही पूरे विश्व में छाया रहा। आज यही बंगाली अपने ही राज्य में मात खा रहा है और इस्लामिक जमात के लोग, बंगाल के रहने वाले मूलनिवासी पर हावी हो रहे हैं। उन्होंने कई महापुरुषों का नाम लेते हुए कहा कि आज पश्चिम बंगाल की अस्मिता खतरे में है। इसके लिए देश ही नहीं विदेश में रहने वाले बंगाली समाज को एकजुट होने की जरूरत है। |
|