search

ग्रेटर नोएडा में 28 लाख के लिए भाई ने की भाई की हत्या, पुलिस को गुमराह करने के लिए रची एक्सीडेंट की साजिश

Chikheang 1 hour(s) ago views 889
  

शव को सड़क के किनारे डालकर हेलमेट उसके पास रख हत्या को सड़क दुर्घटना बनाने का प्रयास करते हुए पुलिस को भी गुमराह करने की कोशिश की।



जागरण संवाददाता, रबूपुरा (ग्रेटर नोएडा)। रबूपुरा कोतवाली क्षेत्र के गांव कलूपुरा में एक दिल दहला देने वाला मामला सामने आया है। एक व्यक्ति पर संपत्ति और रुपयों के लालच में अपने बेटे और ससुर के साथ मिलकर अपने छोटे भाई की हत्या करने का आरोप है। आरोपितों ने हत्या करने के बाद शव को सड़क के किनारे डालकर हेलमेट उसके पास रख हत्या को सड़क दुर्घटना बनाने का प्रयास करते हुए पुलिस को भी गुमराह करने की कोशिश की।
हत्या का आरोप लगाते हुए तहरीर दी

कलूपुरा गांव निवासी सुखदेव ग्रुरुग्राम स्थित एक निजी फैक्ट्री में नौकरी करता था। वह दस दिन पहले ही गांव आया था। शुक्रवार को बाइक लेकर ककोड़ की तरफ गया था। इसी दौरान वह लापता हो गया। पीड़ित स्वजन ने कोतवाली पहुंचकर गुमशुदगी दर्ज कराई थी। रविवार की सुबह उसका शव गांव के नजदीक सड़क किनारे एक खेत में पड़ा मिला।

उसके शरीर पर चोट के निशान थे। हेलमेट और बाइक पास ही पड़े थे। स्वजन और ग्रामीण पुलिस पर लापरवाही का आरोप लगा रहे थे। मृतक के पिता सुरेश ने अपने बड़े बेटे हरकेश उसके पुत्र हिमांशु और हरकेश के ससुर जेवर निवासी अनिल के खिलाफ संपत्ति और पैसों के लालच में छोटे बेटे की हत्या का आरोप लगाते हुए पुलिस को तहरीर दी है।
प्राधिकरण से 28 लाख का मुआवजा मिला

पुलिस का कहना है कि जांच में सामने आया कि सुखदेव की दो बार शादी हुई थी, लेकिन कोई बच्चा नहीं था। दोनों पत्नियां भी छोड़कर चली गईं थीं। बड़ा भाई और भतीजा उसकी संपत्ति पर नजर रखते थे और इसी के चलते अक्सर विवाद होता रहता था। कुछ दिन पूर्व ही यमुना प्राधिकरण से उन्हें 28 लाख का मुआवजा मिला था, जिसके बंटवारे पर विवाद था।

मृतक के पिता की शिकायत पर पुलिस ने तीनों नामजद आरोपितों के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है। कोतवाली प्रभारी श्याम बाबू शुक्ल ने बताया कि नामजद तीनों आरोपितों के खिलाफ मामला दर्ज कर कार्रवाई शुरू कर दी है। आरोपित अभी फरार हैं।
गुमशुदगी की झूठी रिपोर्ट कराई दर्ज

भाई की हत्या करने के बाद आरोपित भाई हरकेश ने छोटे भाई के गायब होने की झूठी सूचना पुलिस को दी थी। इस दौरान लगातार पुलिस पर भी आरोप लगाते रहे।

यह भी पढ़ें- ग्रेटर नोएडा में फर्जी दस्तावेज तैयार कर जमीन बेची, 74.50 लाख की ठगी का आरोप

यह भी पढ़ें- ग्रेटर नोएडा में रिटायर्ड कर्नल से 61 लाख रुपये हड़पे, फ्लैट के नाम पर फंसाया था जाल में

यह भी पढ़ें- ग्रेटर नोएडा के रेस्टोरेंट में सिलेंडर लीकेज से लगी आग, महिला-बेटा भागते समय हुए जख्मी

यह भी पढ़ें- ग्रेटर नोएडा में कूलर पैड बनाने वाली कंपनी में आग से हड़कंप, कड़ी मशक्कत के बाद फायर ब्रिगेड ने पाया काबू
like (0)
ChikheangForum Veteran

Post a reply

loginto write comments
Chikheang

He hasn't introduced himself yet.

510K

Threads

0

Posts

1610K

Credits

Forum Veteran

Credits
166279