LHC0088 • Yesterday 22:26 • views 653
पटना यूनिवर्सिटी। (जागरण)
जागरण संवाददाता, पटना। पटना साइंस कॉलेज में शनिवार को छात्रसंघ चुनाव प्रचार के दौरान एक शिक्षक के साथ हाथापाई और दुर्व्यवहार करने वाले छात्रों ने अपने नाम के साथ उक्त शिक्षक को पत्र लिखकर माफी मांगी है।
इसके साथ ही छात्रों ने कहा है कि अब आगे कभी भी इस तरह की घटना नहीं होगी। शिक्षक को पत्र लिखकर माफी मांगने वाले छात्रों में मोनू कुमार, अनुज कुमार, रमेश कुमार और सन्नी कुमार शामिल हैं।
छात्रों ने पत्र में पटना विश्वविद्यालय छात्र संघ चुनाव में आचार संहिता का पालन करने और विश्वविद्यालय की एकेडमिक और लोकतांत्रिक गरिमा के अनुरूप आचार करने का लिखित वादा किया है।
इसके साथ ही छात्रों ने अपनी गलती को स्वीकार करते हुए शिक्षक से किसी भी प्रशासनिक कार्रवाई नहीं करने का आग्रह किया है।
क्या है मामला
पटना साइंस कॉलेज में छात्रसंघ के चुनाव प्रचार के दौरान छात्रों ने एक टीचर के साथ क्लास रूम में घुसकर मारपीट की थी।
शनिवार को पटना साइंस कॉलेज में दो काउंसिल मेंबर के प्रत्याशी व उनके समर्थक एक ही समय में प्रचार करने पहुंचे। इस बीच सेमेस्टर-2 के विद्यार्थियों की क्लास चल रही थी।
दोनों गुट के समर्थक क्लास में रूम में आकर प्रचार करने लगे। कुछ बातों को लेकर दोनों गुट के बीच बहस होते-होते मारपीट होने लगी।
क्लास ले रहे एक टीचर ने प्रत्याशी और उनके समर्थकों को क्लास खत्म होने बाद आने के लिए कहा। हंगामा बढ़ता देख शिक्षक ने एक पक्ष के प्रत्याशियों को क्लास से बाहर निकालने की कोशिश की तो उनके पीछे खड़े कुछ छात्रों ने शिक्षक पर ही हाथ चला दिया और उनके साथ हाथापाई की।
यह भी पढ़ें- पटना सांइस कॉलेज में बीच क्लास में चुनाव प्रचार करने घुसे छात्र, मना करने पर टीचर को पीटा |
|