search

लखनऊ पहुंचे अभिनेता संजय दत्त, पूछा एक सवाल… फिर खुद ही जवाब देकर जीता फैंस का दिल

deltin33 Yesterday 22:26 views 328
  

नेट जीरो के तहत आयोजित कार्यक्रम के दौरान फिल्म अभिनेता संजय दत्त, विधायक राजेश्वर सिंह और राजलक्ष्मी। जागरण



जागरण संवाददाता, लखनऊ। प्रख्यात अभिनेता संजय दत्त माइक थामते ही बाेले, नमस्कार... हर-हर महादेव। भइया, मैंने नासा के स्पेस सेंटर से अर्थ (पृथ्वी) की फोटोग्राफ देखा तो लगा हमारी धरती बहुत खूबसूरत है, अब इसे सभी को मिलकर ब्यूटीफुल बनाए रखना होगा। मुझे एक बात समझ नहीं आ रही आप सब बताओ, लखनऊ में फरवरी में इतनी गर्मी क्यों है?

फिर खुद ही जवाब देते हुए कहा, पहले यहां इस महीने में ठंड होती थी, क्योंकि खूब पेड़-पौधे थे, अब पेड़ काट रहे हो और पौधे नहीं लगा रहे। सभी लोग एक-एक पाैधा लगाने का संकल्प ले लो, गर्मी भाग जाएगी। चेत जाइए 20 साल बाद पानी भी सोना हो जाएगा।  

सरोजनीनगर विधानसभा क्षेत्र के बंगला बाजार में रविवार को ‘नेट जीरो सरोजनीनगर’ अभियान का भव्य शुभारंभ करते हुए अभिनेता लखनऊ की यादों में खो गए। बोले, उनके पूर्वज बंटवारे के बाद लखनऊ रहने आए थे। इस शहर से इतना प्यार है कि यहां चुनाव लड़ने की तैयारी किया था लेकिन, चांस नहीं मिला। यहां के लोगों ने जो प्यार उन पर लुटाया है, उसको शब्दों से नहीं बयां कर सकते।

धुरंधर फिल्म के अभिनेता दत्त ने कहा, यह फिल्म इसलिए हिट हुई, क्योंकि आप लोगों ने बढ़चढ़कर देखा है। राजेश्वर भाई पहले धुरंधर थे और अब भी धुरंधर हैं।

विशिष्ट मुंबइया अंदाज में बोले, “ओए मामू, बात सुन। जित्ते भी मामू यहां खड़ेला हैं न? सब बात सुनने का। जिंदगी में तीन काम करने का। एक पौधा लगाने का, दूसरा पानी बचाने का, क्योंकि जल सोना है, तीसरा वोटर बनो, वोट डालो और एक बात और नशा मत करना। अगर ये नहीं किया तो.. खुद की वाट लगाने का।”

इसके पहले सरोजनीनगर के विधायक डा. राजेश्वर सिंह के साथ अभिनेता दत्त बंगला बाजार पुलिस चौकी के पास पहुंचे और लोगों का अभिवादन करते हुए खुली जीप में सवार होकर रोड शो किया। एक किलोमीटर लंबे रोड शो में हजारों लोग उनके साथ कदम से कदम मिलाते चल रहे थे। जिंदाबाद के नारे और फूलों की वर्षा अनवरत जारी रही।

विधायक डा. सिंह ने कहा, उनके लिए दो मुद्दे अत्यंत भावनात्मक हैं एनवायरनमेंट प्रोटेक्शन और यूथ एम्पावरमेंट। सरोजनी नगर मेरा परिवार है और इसे मुझे माडल विधानसभा बनाना है। जनता के सहयोग से अभियान जनआंदोलन बनेगा। विधायक की पुत्री राजलक्ष्मी ने दत्त को मोमेंटो भेंट कर स्वागत किया।
like (0)
deltin33administrator

Post a reply

loginto write comments
deltin33

He hasn't introduced himself yet.

1510K

Threads

0

Posts

4710K

Credits

administrator

Credits
475292