suicide
जागरण संवाददाता, नोएडा। सेक्टर-63 थाना क्षेत्र की एक काॅलोनी में शनिवार रात 13 वर्षीय किशोरी पंखे से लटकी मिली। भाई का आरोप है कि पड़ोसी युवक उसकी बहन को फोटो और वीडियो से ब्लैकमेल कर दोस्तों संग संबंध बनाने का दबाव बनाता था। अस्पताल में डाॅक्टर द्वारा किशोरी को मृत घोषित कर दिया। आरोपिताें पर कार्रवाई न होने से नाराज हिंदू संगठनों के पदाधिकारी और लोगों ने रविवार सुबह सेंट्रल जोन में एसीपी प्रथम के ऑफिस से कुछ दूर धरना-प्रदर्शन शुरू कर दिया।
मौसी के घर आई थी पीड़िता
शिकायत पर आरोपितों की गिरफ्तारी के लिए पुलिस की चार टीमें गठित कर दी गईं। जांच में पुलिस को किशोरी को एक डायरी मिली है, जिसमें आरोपितों के बारे में लिखा है। महोबा में रहने वाले व्यक्ति कालोनी में पत्नी, 13 वर्षीय बेटी और बेटे के साथ रहते हैं। किशोरी अपनी मौसी के पास कक्षा सात की पढ़ाई कर रही थी। परिवार की आर्थिक हालत ठीक नहीं है। मजदूरी से किराए के घर में गुजारा हो रहा है। चार माह पहले किशोरी मौसी के घर से आई थी।
बहन को अस्पताल ले गए
भाई का कहना है कि तीन दिन पहले मां-पिता दोनों गांव की एक शादी समारोह में गए हैं। शनिवार सुबह साढ़े आठ बजे वह डयूटी चला गया। किशोरी घर में अकेली थी। रात करीब आठ बजे उसने भाई को सब्जी लाने के लिए फोन किया था। पौने दस बजे भाई घर पहुंचा तो दरवाजा खुला था। कमरे में देखा तो किशोरी पंखे से लटकी हुई थी। उसके पैर भी जमीन से छू रहे थे। भाई ने तुरंत रिश्तेदारों की मदद से पंखे में बंधे कपड़े को काटा और बहन को अस्पताल ले गए।
चार टीमें गठित कर दीं
वहां डाॅक्टर ने फेज-तीन थाना क्षेत्र के बड़े अस्पताल भेज दिया, जहां 15 मिनट बाद उसे म़ृत घोषित कर दिया गया। आरोप है कि रात में ही अस्पताल पहुंचे पुलिस कर्मियों ने कोई सुनवाई नहीं की। लव-जिहाद का आरोप लगाकर रविवार सुबह हिंदू संगठनों के लोगों ने परिवार के साथ धरना-प्रदर्शन शुरू कर दिया। एसीपी ने समझाकर लिखित शिकायत के आधार पर तुरंत चार टीमें गठित कर दीं।
पड़ोसी पर किशोरी को फोटो-वीडियो से ब्लैकमेलिंग का आरोप
आरोप है कि पड़ोसी युवक ने किशोरी के फोटो-वीडियो मोबाइल में कैद कर रखे हैं। इन्हें दिखाकर वह उसे ब्लैकमेल कर दोस्ताें संग संबंध बनाने का दबाव बना रहा था। इससे किशोरी प्रताड़ित हो गई थी। उसने परिवार को बताने का प्रयास किया लेकिन, माता-पिता गांव की शादी में चले गए।
आरोपितों को पकड़ने में सफलता मिलेगी
भाई ने आरोपितों पर हत्या का आरोप लगाकर कड़ी सजा देने की मांग की है। फिलहाल, किशोरी के शव को पोस्टमार्टम के लिए भेजकर पुलिस ने मामले में मुकदमा दर्ज कर लिया है। सेंट्रल जोन के एसीपी प्रथम उमेश यादव ने बताया कि शिकायत के आधार पर आरोपितों पर मुकदमा दर्ज किया गया है। उनकी गिरफ्तारी के लिए चार टीमें विभिन्न स्थानों पर दबिश दे रही हैं। जल्द ही आरोपितों को पकड़ने में सफलता मिलेगी।
यह भी पढ़ें- दिल्ली में हार्ट अटैक बताकर शवदाह गृह लाए थे शव, गले पर निशान देख पंडित ने बुला ली पुलिस; जांच शुरू
यह भी पढ़ें- नोएडा में दादा-दादी ने पोता-पोती के साथ, पिता ने बच्चे को पीठ पर बैठाकर लगाई दौड़
यह भी पढ़ें- ग्रेटर नोएडा में 28 लाख के लिए भाई ने की भाई की हत्या, पुलिस को गुमराह करने के लिए रची एक्सीडेंट की साजिश
यह भी पढ़ें- ग्रेटर नोएडा में फर्जी दस्तावेज तैयार कर जमीन बेची, 74.50 लाख की ठगी का आरोप |
|