search

प्रॉपर्टी विवाद में महिला के साथ मारपीट कर आरोपियों ने छोड़ा कुत्ता, 5 साल की बहादुर बेटी ने यूं बचाई मां की जान

Chikheang 1 hour(s) ago views 251
  

बेटी यशी के साथ बैठीं पूजा श्रीवास्तव



जागरण संवाददाता, हरदोई। संपत्ति विवाद में एक महिला के साथ मारपीट कर पालतू कुत्ता छोड़ दिया गया। महिला का आरोप है कि उसे घर के अंदर बंद कर हत्या का प्रयास किया गया, लेकिन पांच साल की मासूम बेटी ने उसकी जान बचाई।

घायल होने के बावजूद बच्ची ने करीब 200 मीटर दौड़कर कोतवाली पहुंची और पुलिस को मौके पर लेकर आई। पुलिस ने महिला पर हमला करने वाले दो आरोपियों को मौके पर ही दबोच लिया, और मां की जान बच गई।

कोतवाली शहर क्षेत्र के नुमाइश पुरवा की पूजा श्रीवास्तव का अपने दिवंगत पति अभिषेक श्रीवास्तव के पैतृक मकान को लेकर उनके मामा विनोद श्रीवास्तव से विवाद चल रहा है। पूजा ने एक फरवरी को विनोद, उनकी पत्नी संजू और बेटे उत्कर्ष के खिलाफ मारपीट और धोखाधड़ी का मुकदमा दर्ज कराया था।

आरोप था कि संपत्ति हड़पने के लिए फर्जी बैनामा कराया गया था। शनिवार की शाम जब पूजा अपनी पांच वर्षीय बेटी यशी के साथ घर लौटें, तो समझौते का दबाव बनाया गया। विरोध करने पर पहले यशी पर पालतू कुत्ता छोड़ दिया गया, जिससे वह घायल हो गई, और फिर पूजा को बेरहमी से पीटा जाने लगा।

इसी दौरान यशी ने हिम्मत दिखाई। सहमी और घायल होने के बावजूद वह सीधे कोतवाली पहुंची और पुलिसकर्मियों को पूरी घटना बताई। पुलिस तत्काल सक्रिय हुई और बच्ची के साथ घटनास्थल पर पहुंची, जहां विनोद और उत्कर्ष को गिरफ्तार कर लिया।

मां-बेटी का मेडिकल कराया गया और मुकदमा दर्ज कर विधिक कार्रवाई की जा रही है। मासूम यशी की बहादुरी ने एक बड़ी अनहोनी को टाल दिया और उसकी सूझबूझ ने उसकी मां की जान बचाई।

कोतवाल संजय त्यागी ने बताया कि पूजा श्रीवास्तव और विनोद का संपत्ति को लेकर काफी पुराना विवाद चल रहा है। शनिवार की शाम हुई घटना की एफआइआर दर्ज कर ली गई है। पुलिस आगे की कार्रवाई कर रही है।

यह भी पढ़ें- झोपड़ी में सो रहे दंपती पर हमलाकर बदमाशों ने नकदी और जेवर लूटे, माधौगंज में दिया वारदात को अंजाम
like (0)
ChikheangForum Veteran

Post a reply

loginto write comments
Chikheang

He hasn't introduced himself yet.

510K

Threads

0

Posts

1610K

Credits

Forum Veteran

Credits
166326