search

गाजीपुर में हत्या के प्रयास में फरार 25 हजार का इनामी मुठभेड़ में गिरफ्तार, पैर में लगी गोली

Chikheang 2025-11-5 17:07:26 views 1260
  

हिस्ट्रीशीटर गुलशन पुत्र शोभनाथ यादव निवासी बिशुनपुर कला को मुठभेड़ में गिरफ्तार किया है।  



जागरण संवाददाता, गाजीपुर। स्वाट व थाना सैदपुर पुलिस की संयुक्त टीम ने हत्या के प्रयास में वांछित 25000 का इनामी हिस्ट्रीशीटर गुलशन पुत्र शोभनाथ यादव निवासी बिशुनपुर कला को मुठभेड़ में गिरफ्तार किया है। बदमाश के पैर में गोली लगी है। पुलिस ने बाइक, तमंचा व कारतूस बरामद किया है। विज्ञापन हटाएं सिर्फ खबर पढ़ें

प्रभारी स्वाट मय टीम घूम रही थी कि एक व्यक्ति बिना नंबर प्लेट की बाइक से सैदपुर -बहरियाबाद रोड पर दिखाई दिया। पुलिस ने रोकने का प्रयास किया गया तो स्वाट टीम पर तमंचे से फायरिंग करते हुए बहरियाबाद की तरफ भागने लगा। बदमाश का पीछा कर पुलिस ने घेराबंदी की।

जोगीवीर पुलिया के पास सामने से खुद को घिरा देख बदमाश ने पुलिस टीम दो राउंड फायर किया। जवाब में पुलिस की फायरिंग में वह पैर में गोली लगने से घायल हो गया। पुलिस ने घायल को सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र पहुंचाया। वह नंदगंज से हत्या के प्रयास में वांछित है। आरोपित पर 11 मुकदमे दर्ज हैं।
like (0)
ChikheangForum Veteran

Post a reply

loginto write comments
Chikheang

He hasn't introduced himself yet.

510K

Threads

0

Posts

1610K

Credits

Forum Veteran

Credits
169244