जागरण संवाददाता,मेरठ। रविवार को प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी ने नमो भारत ट्रेन (Rapid rail) के दूसरे चरण तथा मेरठ मेट्रो का उद्घाटन किया। पहले दिन मेरठ मेट्रो और नमो भारत (Namo Bharat) का दीदार करने और उसमें सवार होकर एक स्टेशन से दूसरे स्टेशन की यात्रा करने बड़ी संख्या में यात्री पहुंचे, लेकिन अनेक नियमों से अंजान थे। जिसके चलते वह पेनाल्टी में उलझ गए।
स्टेशन से बाहर निकलने के तय समय से ज्यादा देर तक अंदर रहने से उनके क्यू आर कोड स्कैन करने पर रिजेक्ट हो गए। ग्राहक सेवा केंद्र से संपर्क करने का मैसेज मिल गया। परेशान होकर यात्रियों ने संपर्क किया तो उनको नियम की जानकारी देकर बाहर निकाला गया।
एनसीआरटीसी का ये है नियम
एनसीआरटीसी (NCRTC) के मुख्य जनसंपर्क अधिकारी पुनीत वत्स ने बताया कि यदि यात्री टिकट लेकर क्यू आर कोड स्कैन करके समान स्टेशन से प्रवेश और निकास करता है तो उसे यह काम 20 मिनट के भीतर पूरा करना होगा अन्यथा प्रति घंटे के हिसाब से 60 रुपये की पेनाल्टी लगेगी। यदि यात्री प्रवेश और निकास अलग-अलग स्टेशनों से करते हैं, तो उसे अपनी यात्रा 180 मिनट के भीतर पूरी करनी होगी अन्यथा 60 रुपये प्रति घंटे की पेनाल्टी लगेगी।
यह भी पढ़ें- Meerut Metro और नमो भारत की किराया सूची जारी, मेट्रो का अधिकतम Fare ₹60; दिल्ली जाने के लिए देने होंगे इतने रुपये
यदि यात्री टिकट लेकर स्टेशन पर एंट्री कर गया। लेकिन जिस स्टेशन के लिए टिकट ली है, उस पर उतरने के बजाए वह आगे वाले स्टेशन पर पहुंच जाता है तो उसे डिफरेंस आफ फेयर यानी उतना किराया अतिरिक्त देना पड़ेगा। तभी वह स्टेशन से बाहर निकल सकेगा। हालांकि इस स्थिति में पेनाल्टी नहीं लगेगी। मुख्य जनसंपर्क अधिकारी ने कहा कि नमो भारत और मेरठ मेट्रो स्टेशनों के लिए भी नियम समान हैं।
यह भी पढ़ें- ऐतिहासिक पल... प्रधानमंत्री ने किया Meerut Metro-Namo Bharat के संपूर्ण काॅरिडोर का शुभारंभ |
|